इज़रायल में मधुमक्खियों का आतंक, तेल अवीव में लगा लॉकडाउन, लोगों में डर का माहौल

Must Read

Israel Bees Attack: इज़रायल में मधुमक्खियों का आतंक जारी है. देश के तेल अवीव और आस-पास के कई शहरों में अचानक हजारों मधुमक्खियों का बड़ा झुंड देखने को मिला. जिसके बाद लोगों में डर का माहौल बन गया. हालात गंभीर देखकर स्थानीय प्रशासन ने तत्काल अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में अस्थायी रूप से दुकानों, कैफे और शॉपिंग सेंटर को बंद कर दिया गया है, जिसके बाद लॉकडाउन जैसी स्थिति देखने को मिली है.

अधिकारियों को जारी करनी पड़ी आपातकालीन चेतावनी 

इजरायल में इन दिनों मधुमक्खियों का भयानक हमला देखा जा रहा है. तेल अवीव समेत कई शहरों में मधुमक्खियों के झुंड आसमान में छा गए. इतनी ज्यादा मधुमक्खियां हैं कि अधिकारियों को आपातकालीन चेतावनी जारी करनी पड़ी है. प्रशासन ने लोगों को सलाह दी कि वे अपने घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें और मधुमक्खियों को किसी भी तरह से परेशान या नुकसान न पहुंचाएं.

पूरे शहर में अफता-तफरी

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा गया कि मधुमक्खियों का विशाल झुंड इमारतों, गाड़ियों और बाजारों के आस-पास मंडरा रहा है, जिससे लोगों में घबराहट फैल गई और पूरे शहर में अफता-तफरी मच गई. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इमरजेंसी टीमें और ट्रेनड मधुमक्खी पालकों को मौके पर भेजा गया. इन टीमों ने मधुमक्खियों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर दूसरी जगह स्थानांतरित करने का काम शुरू किया.

मधुमक्खियों की प्राकृतिक प्रक्रिया

विशेषज्ञों के अनुसार यह कोई हमला नहीं बल्कि मधुमक्खियों की प्राकृतिक प्रक्रिया हो सकती है. जिसे स्वार्मिंग कहा जाता है. इसमें मधुमक्खियों का एक बड़ा समूह अपनी पुरानी कॉलोनी छोड़कर नई रानी के साथ नया घर खोजने निकलता है. यह प्रक्रिया अक्सर तब होती है जब छत्ते में जगह कम हो जाती है या पर्यावरणीय परिस्थितियां बदलती हैं.

किसी के घायल होने की खबर नहीं

वैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि मौसम में बदलाव, फूलों की कमी या छत्ते के टूटने जैसी वजहें इस तरह के बड़े झुंड का कारण बन सकती हैं. हालांकि घटना से किसी के घायल होने की खबर नहीं है लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं और लोग इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ इसे प्रकृति का संकेत मान रहे हैं तो कुछ पर्यावरणीय बदलावों की चेतावनी बता रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. Heatwave Alert: भारत में आग बरसाएगी गर्मी! 50°C तक पहुंचेगा पारा, IMD ने दी चेतावनी

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This