‘हवा में महल बना रहे अमेरिकी नेता…’, ईरान ने ट्रंप की ऊंट वाली कहावत सुनाकर उड़ाई खिल्ली

Must Read

Iran-America : ईरानी मीडिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे का मजाक उड़ाया है कि अमेरिका ईरान के साथ एक समझौते के करीब था, जिसकी वजह से अमेरिका को मुफ्त तेल और होर्मुज स्ट्रेट को आजादी मिल जाएगी.

इस मामले को लेकर मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर ट्रंप के मीडिया से बातचीत का एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया और कहा कि अमेरिकी नेता हवा में महल बना रहे हैं. इसके साथ ही IRIB ने एक फारसी कहावत भी शेयर की, “ऊंट कपास के बीज का सपना देखता है, कभी उसे निगल जाता है, कभी दाने-दाने करके खाता है.”

अली खामेनेई ने भी इस कहावत का किया इस्‍तेमाल

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ये कहावत अक्सर ऐसे व्यक्ति के लिए इस्तेमाल की जाती है, जिसकी इच्छाएं या सपने वास्तविकता से बहुत दूर हों और जिनके पूरे होने की कोई संभावना न हो. बता दें कि अतीत में ईरान के अंतिम सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने भी ट्रंप का मजाक उड़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया था. फिलहाल खामेनेई 28 फरवरी को ईरान पर हुए अमेरिकी-इजरायली हमले में मारे गए.

वॉशिंगटन-तेहरान शांति समझौते के बहुत करीब

जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का कहना है कि वॉशिंगटन और तेहरान शांति समझौते के बहुत करीब हैं इस दौरान उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ईरान समृद्ध यूरेनियम सौंपने पर सहमत हो गया है, जो कि बातचीत में एक अहम मुद्दा था. ऐसे में उन्‍होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि तेहरान के साथ समझौता होने की बहुत अच्छी संभावना है.

ट्रंप ने दिए संकेत

साथ ही उन्‍होंने यह भी विश्वास जताया कि ईरान के साथ बातचीत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है और संकेत देते हुए कहा कि जल्द ही कोई सफलता मिल सकती है. इस मामले को लेकर ट्रंप का कहना है कि “मुझे लगता है कि इस समय हमारी बातचीत बहुत सफल चल रही है आगे उन्होंने ये भी कहा कि “अगर ऐसा हुआ तो इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी और इससे हमें मुफ्त तेल मिलेगा. सब कुछ अच्छा हो जाएगा. मुझे लगता है कि तेल की कीमतें पहले से भी कम हो जाएंगी.”

आसिम मुनीर ने गालिबफ से तेहरान में की मुलाकात

जानकारी के मुताबिक, ट्रंप का ये बयान पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर और ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ की तेहरान में हुई मुलाकात के बाद आया है. यह मुलाकात अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता कराने के इस्लामाबाद के प्रयासों का हिस्सा थी.

इसे भी पढ़ें :- Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल में उछाल, कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज का लेटेस्ट रेट

Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 1330 दोहों वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? जानें इसका रूस से क्या है कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रसिद्ध तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. 133 अध्यायों और 1,330 दोहों वाली इस रचना का संबंध भारत और रूस के पुराने साहित्यिक जुड़ाव से भी बताया जाता है.

More Articles Like This