Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल में उछाल, कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज का लेटेस्ट रेट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Price Today: ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव और शांति वार्ता की कोशिशों के कमजोर पड़ने का असर अब वैश्विक बाजार के साथ-साथ भारत की आम जनता की जेब पर भी दिखने लगा है. कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला है, जिससे देश में पेट्रोल और डीजल के दाम प्रभावित हुए हैं.

ग्लोबल मार्केट में शुक्रवार सुबह क्रूड ऑयल की कीमत में करीब 4 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसके बाद ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 98.03 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जबकि WTI क्रूड भी 93.06 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया.

विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान और अमेरिका के बीच जारी बातचीत में अनिश्चितता और तनाव के चलते कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है, जिससे कीमतों में तेजी आई है.

भारत में क्या पड़ा असर

कच्चे तेल की कीमतों में आई इस तेजी का असर अब भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर भी साफ दिखाई दे रहा है. सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार, देश के कई शहरों में ईंधन की कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया है.

हालांकि राहत की बात यह है कि देश के चारों प्रमुख महानगर— दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता— में आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

चारों महानगरों में ताजा रेट

  • दिल्ली: पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर.
  • मुंबई: पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर.
  • चेन्नई: पेट्रोल 100.76 रुपये, डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर.
  • कोलकाता: पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर.

इन शहरों में बदले दाम

देश के कुछ प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया है.

  • नोएडा: पेट्रोल 95.12 रुपये, डीजल 88.29 रुपये प्रति लीटर.
  • गाजियाबाद: पेट्रोल 94.64 रुपये, डीजल 87.74 रुपये प्रति लीटर.
  • पटना: पेट्रोल 105.23 रुपये, डीजल 91.49 रुपये प्रति लीटर. (कोई बदलाव नहीं)

गौर करने वाली बात यह है कि गाजियाबाद में पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में हल्की गिरावट आई है, जबकि नोएडा में दोनों ईंधनों के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

क्यों बढ़ रहे हैं तेल के दाम

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक तनाव और सप्लाई से जुड़ी अनिश्चितता है. ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता में ठहराव आने से बाजार में यह आशंका बढ़ गई है कि भविष्य में तेल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. इसी वजह से निवेशक और ट्रेडर्स कीमतों को लेकर सतर्क हो गए हैं, जिससे क्रूड ऑयल महंगा हो रहा है.

आगे क्या हो सकता है

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ता है या बातचीत पूरी तरह विफल होती है, तो आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है. इसका सीधा असर भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम पर पड़ेगा और आम लोगों को ईंधन के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है.

यह भी पढ़े: Gold Silver Price Today: सोने की बढ़ी चमक, चांदी के भाव स्थिर, जानें ताजा रेट

Latest News

देशभर में 2023 का महिला आरक्षण कानून लागू लेकिन, अभी नहीं मिलेगा लाभ! जानें क्यों फंसा हैं इस पर पेंच..?

New Delhi: देश में महिला आरक्षण कानून 2023 लागू हो गया है. केंद्र सरकार ने इसके लिए अधिसूचना भी...

More Articles Like This