IDF: ‘वेस्ट बैंक’ में इजरायली सेना को मिली बड़ी कामयाबी, मस्जिद में छिपे 5 आतंकियों को किया ढेर

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Defense Forces: इजरायल ने दावा किया है कि उसने कब्जे वाले ‘वेस्ट बैंक’ में व्यापक अभियान के दौरान एक स्थानीय कमांडर समेत पांच और आतंकियों को मार गिराया है. उसका कहना है कि मंगलवार देर रात से, उत्तरी वेस्ट बैंक में चलाया गया सैन्य अभियान हमलों को रोकने के लिए है. वहीं, फिलिस्‍तीन इस अभियान को इजरायल की ओर से जंग को और बढ़ाने के नजरिए सक देख रहा है.

इजराइल सेना के मुताबिक, इस अभियान के दौरान कुल 16 लोग मारे गए हैं, जिनमें अधिकतर आतंकी थे, वहीं, इन मारे गए लोगों में कमांडर मोहम्मद जाबेर भी शामिल है. इस बात की पुष्टि आतंकी समू‍ह ‘इस्लामिक जिहाद’ ने की है.

फिलिस्‍तीनियों के लिए नायक मोहम्मद जाबेर

आपको बता दें कि जाबेर इस साल की शुरुआत में एस वक्‍त अनेक फि‍लि‍स्तीनियों के लिए नायक बन गया था जब एक इजराइली अभियान में उसके मारे जाने की खबर आई थी. लेकिन अन्य आतंकियों को सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के समय वह अचानक दिखाई दिया, जिससे उत्साही भीड़ ने उसे कंधों पर उठा लिया था.

एक आतंकी गिरफ्तार

दरअसल, इजराइली सेना ने बताया कि गुरुवार को हुई मुठभेड़ में कमांडर मोहम्मद जाबेर और एक मस्जिद में छिपे हुए अन्‍य चार आतंकी मारे गए. इसके अलावा, ‘वेस्ट बैंक’ के शहर तुलकारेम में अभियान के दौरान एक अन्य आतंकी को गिरफ्तार भी किया गया है.

इजराइल का एक जवान घायल

वहीं, आंतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान इजराइल की अर्धसैनिक सीमा पुलिस का एक सदस्य घायल भी हुआ है. गनीमत है कि वह खतरे से बाहर है. बता दें कि बुधवार को इजराइल ने वेस्ट बैंक में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया था, इस दौरान हमास ने कहा था कि इजरायल ने उसके 10 लड़ाके अलग-अलग स्थानों पर मारे हैं.

यह भी पढ़ें:-US Presidential Election: कमला ने साफ किया रुख, राष्ट्रपति बनने पर ट्रंप के नेताओं को भी बनाएंगी मंत्री

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This