‘इस्राइल के नायक थे एहसान…’, पीएम नेतन्याहू समेत अन्य नेताओं ने कर्नल डाक्सा की मौत पर जताया शोक

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel: आईडीएफ के उच्चतम रैंकिंग अधिकारी कर्नल एहसान डाक्सा की मौत पर रविवार को इस्राइली नेताओं ने शोक व्यक्त किया. इस बीच, इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, एहसान इस्राइल के नायक थे. वह एक योद्धा और कमांडर होने के साथ ही द्रूज समुदाय के लिए आदर्श थे. उन्होंने अपना जीवन इस्राइल और यहां के नागरिकों की सुरक्षा के लिए समर्पित किया. मेरी संवेदनाएं उनकी पत्नी हुदा और उनके बच्चे ओमरी, रीफ और यास्मीन के साथ हैं.

पीएम नेतन्याहू ने आगे कहा, हम सभी हमारे साहसी घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं. बता दें कि एहसान डाक्सा की उत्तरी गाजा के जबालिया इलाके में जमीनी युद्ध शुरू होने के बाद रविवार को मौत हो गई. उन्होंने इस्राइल डिफेंस फोर्स की 401वीं बख्तरबंद ब्रिगेड की कमान करीब चार महीने पहले संभाली थी.  आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी के मुताबिक, डाक्सा और एक अन्य बटालियन कमांडर टैंक से बाहर निकलकर सामरिक अवलोकन कर रहे थे. इस दौरान एक विस्फोटक उपकरण से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

उन्होंने बताया कि डाक्सा अपनी विनम्रता और बहादुरी के लिए जाने जाते थे. उन्हें पहले लेबनान युद्ध के दौरान वीरता मेडल से सम्मानित किया गया था. दलियात अल-कर्मेल स्थानीय परिषद (जहां कर्नल डाक्सा का परिवार रहता है) के मेयर रफीक हलाबी ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. हलाबी ने लिखा, वह एक बहादुर और महान योद्धा थे, जिन्होंने युद्ध की शुरुआत से ही लड़ाई लड़ी. हलाबी ने कहा कि द्रूज समुदाय, आईडीएफ और इस्राइल ने अपने सबसे बड़े नायकों में से एक को खो दिया है.

Latest News

Gas Cylinder Rate Today: 5 जून को क्या सस्ता हुआ LPG? चेक करें अपने शहर का नया रेट

5 जून को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. मार्च के बाद से रेट स्थिर बने हुए हैं. जानिए देश के प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के ताजा दाम.

More Articles Like This