इजरायल में 38 साल बाद पहली बार तय समय पर पड़ेंगे वोट, 27 अक्टूबर को होगा नेतन्याहू की किस्मत का फैसला

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Election: इजरायल में आम चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. नेसेट के कानूनी सलाहकार सागिट अफिक ने रविवार को घोषणा की कि 17 जुलाई को नेसेट भंग हो जाएगा. साथ ही इजरायल में चुनाव अपनी तय तारीख 27 अक्टूबर को होंगे. बता दें कि इजरायली कानून के तहत यह सबसे आखिरी तारीख है. 27 अक्टूबर को इजरायल के वर्तमान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की किस्मत का फैसला होगा.

इजरायली मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, अफिक ने नेसेट हाउस कमेटी की चर्चा के दौरान कहा कि ‘मौजूदा नेसेट अपना कार्यकाल पूरा करेगी और इसे जल्दी भंग नहीं किया जाएगा. चुनाव की तारीख कानून के अनुसार तय की गई है और यह 27 अक्टूबर ही रहेगी.’

1988 के बाद पहली बार तय समय पर चुनाव

बता दें, साल 1988 के बाद पहली बार इजरायल में तय समय पर आम चुनाव होंगे. जिससे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौजूदा सरकार 1973 के बाद पहली ऐसी इजरायली सरकार बन जाएगी, जिसने अपना पांच वर्षीय कार्यकाल पूरा किया हो. यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब गठबंधन ने संसद भंग होने से पहले अपनी सबसे विवादित बिल पास कराने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की है. संसद भंग होने पर आम तौर पर कानून तब तक नहीं बनते जब तक गठबंधन और विपक्ष दोनों सहमत न हों. इजरायल की 37वीं मौजूदा सरकार 29 दिसंबर, 2022 को नफ्ताली बेनेट-यायर लैपिड सरकार के गिरने के बाद बनी थी.

सरकार गिराने की मिली थी धमकी

बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाली मौजूदा गठबंधन सरकार को व्यापक रूप से इजरायल के इतिहास की सबसे कट्टरपंथी सरकारों में से एक माना जाता है. ऐसे में हाल का समय नेतन्याहू की सरकार के लिए काफी मुश्किल भरा रहा. कई बार ऐसे हालात बने, जब लगा कि इजरायली सरकार में टकराव होगा. हमास के साथ बंधक-सीजफायर डील के विरोध में, गाजा में युद्ध के दौरान कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों ने कई मौकों पर सरकार गिराने की धमकी दी. लेकिन अभी तक इजरायली सरकार एक साथ आगे बढ़ रही है.
Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज किस्मत चमकेगी या लेगी इम्तिहान? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 14 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This