ट्रंप इजरायल को देंगे 40 हजार ‘तबाही वाले बम’, गाजा को लेकर बढ़ी चिंता

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Gaza war: गाजा में चल रहे जंग के बीच अमेरिका इजरायल को 2,000 पाउंड यानी करीब 907 किलो वजन वाले 40,000 बम बेचने की योजना बना रही है. करीब 2.8 अरब डॉलर के इस पैकेज में MK-84 और BLU-117 जैसे बम शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के वर्षो में यह इन विवादित हथियारों की सबसे बड़ी एक साथ की गई बिक्री हो सकती है. इस पैकेज के बिक्री की खबर सबसे पहले वॉशिंगटन पोस्ट की ओर से दी गई थी.

इस दौरान खास बात है कि इस डील के लिए पेमेंट अमेरिकी टैक्स देने वालों के पैसे से किया जाएगा. इसमें 20,000 I-2000 पेनेट्रेटर वॉरहेड भी शामिल हैं. MK-84 पश्चिमी देशों के सैन्य हथियारों में सबसे ज्यादा तबाही मचाने वाले हथियारों में से एक है. इसके धमाके से बड़े-बड़े मेटल के टुकड़े हर दिशा में हजारों फीट तक जा सकते हैं. यह बम इतना ताकतवर है कि इसके धमाके से जमीन में अक्सर बड़े गड्ढे बन जाते हैं.

गाजा को लेकर चिंता

बता दें कि इजरायल ने गाजा के साथ-साथ लेबनान में भी इन 2,000 पाउंड वाले बमों का रेगुलर इस्तेमाल किया है. इसे लेकर मानवाधिकार विशेषज्ञों ने भी सवाल उठाए हैं. दरअसल, गाजा में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका को लेकर भी चिंता जताई गई थी. इसके बाद बाइडेन सरकार ने दो साल पहले इन बमों की डिलीवरी रोक दी थी. ट्रंप के दोबारा सत्ता में आने के बाद उन्होंने यह रोक हटा दी.

ट्रंप-नेतन्याहू के रिश्ते

बमों का यह पैकेज ऐसे समय में आया है जब 7 अक्टूबर 2023 को हमास के घातक हमले के जवाब में गाजा में इजरायल के युद्ध को लेकर उसे बढ़ते अंतरराष्ट्रीय विरोध का सामना करना पड़ रहा है. अमेरिकी कांग्रेस को इस संभावित डील की अनौपचारिक जानकारी दी गई है, इसके ज्यादातर हिस्से का भुगतान विदेशी सैन्य वित्त पोषण (फॉरेन मिलिट्री फाइनेंसिंग) के माध्यम से किया जाएगा. इसमें अमेरिकी टैक्स देने वालों का पैसा इजरायल को दिया जाता है और इजरायल उसी पैसे से अमेरिका से हथियार खरीदता है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This