इजरायली हमले में हमास का कमांडर अल-नज्जार ढेर, नेतन्याहू ने देश पर अटैक करने वाले दुश्मन से लिया मौत का बदला

Must Read

New Delhi: इजरायल ने गाजा के खान यूनिस इलाके में बुधवार को हवाई हमला किया. जिसमें मोहम्मद अल-नज्जार नाम के एक युवक की मौत हो गई. इजरायली सेना ने दावा किया है कि नज्जार वही शख्स था, जिसने साल 2023 के 7 अक्टूबर वाले हमले में हिस्सा लिया था. मामले में एक और विवादित पहलू सामने आया है. फिलिस्तीनी मीडिया ने नज्जार की मौत के बाद कहा कि वह दरअसल एक पत्रकार था, जिसे इजरायल, हमास का सदस्य बता रहा है.

सैन्य क्षमताओं को दोबारा मजबूत करने की कोशिश

हालांकि इजरायली सेना का कहना है कि वह वास्तव में हमास के सैन्य विंग से जुड़ा हुआ था और संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा था. इतना ही नहीं IDF ने आरोप लगाया है कि नज्जार हमास की सैन्य क्षमताओं को दोबारा मजबूत करने की कोशिश कर रहा था. इजरायल के लिए ये सफलता बड़ी है क्योंकि नज्जार को वो हमास के सैन्य संगठन का सदस्य बता रहा है. इतना ही नहीं दावा है कि उसने 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हुए हमले में हिस्सा लिया था.

इजरायल में घुसकर बड़े पैमाने पर हमला

इजरायली सेना के मुताबिक नज्जार को उस हमले में शामिल लोगों में से एक था, जिसमें हमास के लड़ाकों ने इजरायल में घुसकर बड़े पैमाने पर हमला किया था. IDF का कहना है कि इसके बाद भी नज्जार हमास की गतिविधियों में सक्रिय रहा और इजरायली सैनिकों तथा नागरिकों के खिलाफ हमलों को आगे बढ़ाने में भूमिका निभा रहा था. सेना के मुताबिक वह इजरायली सैनिकों और नागरिकों को निशाना बनाने वाली गतिविधियों को आगे बढ़ा रहा था.

युद्धविराम समझौते का लगातार उल्लंघन

इजरायली सेना ने यह भी दावा किया कि नज्जार युद्धविराम समझौते का लगातार उल्लंघन कर रहा था. सेना के मुताबिक हमास की सैन्य क्षमताओं को फिर से खड़ा करने की कोशिशें युद्धविराम की शर्तों के खिलाफ थीं. खान यूनिस में हुई यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब गाजा में युद्धविराम के बावजूद तनाव और हिंसा को लेकर लगातार चिंताएं बनी हुई हैं. एक तरफ युद्धविराम को बनाए रखने की कोशिशें जारी हैं.

हवाई हमले में मार गिराया

वहीं दूसरी ओर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर समझौते की शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप लगाते रहे हैं. मोहम्मद अल-नज्जार हमास का एक कमांडर था, जिसे 30 सितंबर 2026 को दक्षिणी गाजा के खान यूनिस क्षेत्र में इजरायली सेना द्वारा हवाई हमले में मार गिराया गया. इजरायली सेना के अनुसार, वह 7 अक्टूबर 2023 के हमलों में शामिल था और संगठन की सैन्य क्षमताओं को फिर से बनाने का प्रयास कर रहा था.

इसे भी पढ़ें. राष्ट्रपति का बिलासपुर दौरा: छह घंटे श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा श्री नयना देवी मंदिर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This