Israel-Hamas News: इस्राइल के विदेश मंत्री काट्ज ने हमास प्रमुख याह्या को दी चेतावनी, जानिए क्या कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel-Hamas News: हमास की राजनीतिक शाखा के प्रमुख इस्माइल हानिया की बीते माह के आखिरी दिन ईरान की राजधानी तेहरान में हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद अब हमास ने याह्या सिनवार को अपना प्रमुख नेता चुन लिया है. वहीं, इस्राइल ने याह्या को लेकर एक चेतावनी दी है. दरअसल, इस्राइल के विदेश मंत्री काट्ज ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर चेतावनी देते हुए कहा, वे नए हमास प्रमुख को भी बहुत जल्द खत्म कर देंगे. इस्राइल के विदेश मंत्री ने कहा, इस्माइल हानिया की जगह कट्टर आतंकवादी याह्या सिनवर को हमास के नए नेता के रूप में नियुक्त करना, उसे तेजी से खत्म करने और इस वीभत्स संगठन को पृथ्वी से मिटाने का एक और अनिवार्य कारण है.

हमास ने याह्या की नियुक्ति को लेकर जारी किया बयान

वहीं, याह्या की नियुक्ति को लेकर हमास ने एक बयान जारी किया. जिसमे कहा गया है कि इस्माइल हनिया की जगह लेने के लिए सिनवार को अपने राजनीतिक ब्यूरो का नया प्रमुख नियुक्त किया है, जो पिछले हफ्ते ईरान में एक कथित इस्राइली हमले में मारा गया था.

 कौन है याह्या सिनवर?

याह्या सिनवर गाजा पट्टी में हमास का शीर्ष नेता है. 7 अक्‍टूबर को इस्राइल में हुए हमास के हमले का मास्टरमाइंड भी याह्या सिनवर को माना जाता है. याह्या को गाजा का सबसे ताकतवर नेता भी माना जाता है. वह इस्राइल की कैद में रह चुका है और करीब 24 वर्ष जेल में बिता चुका है. इस्राइली सैनिक गिलाद शालित के बदले में इस्राइल की जेल से 1027 फिलस्तीनी कैदी रिहा किए गए थे, उन्हीं कैदियों में याह्या सिनवर भी शामिल था. याह्या सिनवर ईरान का करीबी है और हमास के कट्टरपंथी समूह का नेतृत्व करता है.

यह भी पढ़े:  UP Encounter: मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर पंकज यादव को STF ने मुठभेड़ में किया ढेर

Latest News

Benefits of Clay Pots in Summer: गर्मी में क्यों फायदेमंद हैं मिट्टी के घड़े, कुल्हड़ और क्ले बॉटल? जानिए बड़े लाभ

भीषण गर्मी के बीच मिट्टी के बर्तन एक बार फिर लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं. घड़ा, कुल्हड़ और क्ले बॉटल न सिर्फ पानी को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखते हैं, बल्कि स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version