UP Encounter: मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर पंकज यादव को STF ने मुठभेड़ में किया ढेर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Encounter: माफिया मुख्तार अंसारी के एक लाख के इनामी शार्प शूटर पंकज यादव को बुधवार की सुबह यूपी एसटीएफ ने मथुरा के सारे थाना इलाके में मुठभेड़ में मार गिराया. बताया जा रहा है कि पंकज यादव के साथ एक और बदमाश था, वह पुलिस से बचकर भागने में कामयाब रहा.

पंकज पर दर्ज है दर्जनों आपराधिक मामले
बताया गया है कि कुख्यात अपराधी पंकज यादव उर्फ नखड़ू पुत्र राम प्रवेश यादव निवासी ताहिरापुर, रानीपुर, मऊ के ऊपर दो दर्जन से अधिक हत्या एवं अन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज थे. पंकज यादव पर मऊ के चर्चित मन्ना सिंह हत्याकांड के गवाह रामसिंह और उनकी सुरक्षा में तैनात आरक्षी सतीश कुमार की हत्या का भी आरोप है.

मुख्तार अंसारी, शाहबुद्दीन और मुन्ना बजरंगी गैंग के लिए करता था काम
पंकज यादव मुख्तार अंसारी, शाहबुद्दीन और मुन्ना बजरंगी गैंग के लिए भी शार्प शूटर का काम करता था. मथुरा पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी धर्मेश शाही की टीम ने फरह में रोसू गांव के पास बुधवार सुबह करीब 5:20 बजे मुठभेड़ के दौरान पंकज यादव को मार गिराया.

भागने सफल रहा पंकज का साथी
उसका एक अन्य अपराधी साथी भागने में कामयाब रहा. यह हिस्ट्रीशीटर पूर्वांचल के कई जिलों में हत्या और अन्य संगीन करीब दो दर्जन से अधिक मामलों में वांछित चल रहा था. पुलिस ने बदमाश के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच में जुटी है.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version