Tropical Storm Debby: तूफान डेबी ने अमेरिका में मचाई तबाही, जॉर्जिया और दक्षिण कैरोलिना जलमग्न; 6 लोगों की मौत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tropical Storm Debby: इन दिनों चीन पाकिस्‍तान समेत कई देशों में बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है.ऐसे में ही अमेरिका में तूफान ‘डेबी’ के कारण मंगलवार को भारी बारिश हुई जिससे जॉर्जिया और दक्षिण कैरोलिना पूरी तरह से जलमग्न हो गया. जबकि चार्ल्सटन, सवाना और दक्षिण-पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका के अन्य शहरों में भी हरिकेन डेबी के कहर से  बाढ़ आने के आसार है

फ्लोरिडा, जॉर्जिया में 6 लोगों की मौत

इस तूफान के दक्षिण-पूर्वी और मध्य अटलांटिक तटों पर कई दिनों तक रहने की संभावना है. वहीं, फलोरिडा और जॉर्जिया में इस तूफान के चलते करीब छह लोगों की मौत हो गई. हालांकि नेशनल हरिकेन सेंटर के मुताबिक, डेबी तूफान के कारण 10 से 20 इंच (25 सेमी और 51 सेमी) की संभावित ऐतिहासिक वर्षा होने के आसार है, जिसमें अधिकतम 25 इंच (63.5 सेमी) तक हो सकता है. इसके अलावा नौ अगस्‍त यानी शुक्रवार तक दक्षिण कैरोलिना के पूर्वी हिस्से और दक्षिण-पूर्व उत्तरी कैरोलिना के कुछ हिस्सों में भयावह बाढ़ आने की संभावना है.

तीन राज्यों में आपातकाल घोषित

बाढ़ के हालातों के मद्देनजर तीनों राज्यों के राज्यपालों ने इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है. वहीं, मियामी स्थित केंद्र का कहना है कि भारी बारिश होने की वजह से रविवार तक मध्य अटलांटिक के कुछ हिस्सों में बाढ़ आ सकती है. जबकि नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, जॉर्जिया के सवाना और वैल्डोस्टा में 8 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है. वहीं, चार्ल्सटन और हिल्टन हेड, साउथ कैरोलिना में अबतक 10 से 12 इंच बारिश हुई है और आगे भी बारिश होने के आसार है.

घर खाली करने की दी गई चेतावनी

वहीं, काउंटी शेरिफ कार्यालय ने लेटन काउंटी में मैक्ग्राडी बांध में दरार पड़ने के आशंका के चलते वहां के निवासियों को तुरंत अपने घर खाली करने की चेतावनी दी है. हालांकि स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, डेबी ने सोमवार सुबह फ्लोरिडा के खाड़ी तट के बिग बेंड क्षेत्र में श्रेणी 1 तूफान के रूप में दस्तक दी, जिसके चलते मध्य फ्लोरिडा के कुछ हिस्सों में 8 से 16 इंच (20 से 41 सेमी) बारिश हुई है, जिससे पांच लोगों की जान भी जा चुकी है. वहीं, जॉर्जिया के वाल्डोस्टा के निकट भी एक लोग की मौत हुई है.

इसे भी पढें:-बांग्लादेश में हिंदुओं पर टारगेडेट हमले, ढाका से 205 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version