सीनियर कमांडर की हत्या से बौखलाया हिजबुल्लाह, इजराइल पर दनादन दागे 200 रॉकेट

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

International News: अपने एक सीनियर कमांडर की हत्या के प्रतिशोध में लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने इजराइल के कई सैन्य ठिकानों पर दनादन सैंकड़ों रॉकेट दागे हैं. ईरान समर्थित आतंकी समूह द्वारा गुरुवार को किया गया हमला लेबनान-इजराइल सीमा पर महीनों से चल रहे संघर्ष का सबसे बड़ा हमला था. हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. हाल के हफ्तों में इस इलाके में तनाव चरम पर था.

इजराइल ने क्या कहा

इसकी जानकारी देते हुए हिजबुल्‍लाह संगठन ने कहा कि सीनियर कमांडर की हत्‍या के जवाब में इजराइल के सैन्‍य ठिकानों पर 200 से अधिक रॉकेट दागे. हिजबुल्लाह ने ये भी कहा कि उसने इजराइल के कई ठिकानों पर विस्फोटक ड्रोन भी भेजे. हालांकि इजराइल की सेना ने कहा कि लेबनान से रॉकेट उसके क्षेत्र में दागे गए थे, जिनमें से कई को बीच में ही नष्ट कर दिया गया. तत्काल हताहतों की कोई जानकारी नहीं मिली.

धूंए के गुब्‍बार से भर गया आसमान

इजराइली मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिज्‍बुल्‍लाह के रॉकेटों और ड्रोनों की बमबारी के बाद इजराइल के उत्‍तरी हिस्‍से के गलील और कब्‍जे वाले गोलान हाइट्स कम से कम दस जगहों पर आग की लपटें भड़क गई, आसमान धूंए के गुब्‍बार से भर गया.

इजराइल ने हिजबुल्लाह कमांडर को मारा

बता दें कि इजराइल ने बुधवार को स्वीकार किया था कि उसने एक दिन पहले दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के कंमाडर मोहम्मद नामेह नासिर को मार गिराया था. इसके कुछ घंटों बाद, हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजराइल और कब्जे वाले सीरियाई गोलन पहाड़ियों पर भारी आयुधों के साथ कई कत्युशा और फलक रॉकेट दागे. उसने गुरुवार को इजराइल में और अधिक रॉकेट दागे.

ये भी पढ़ें :- Paris Olympics 2024: ओलंपिक के लिए पेरिस जा रहे खिलाड़ियों से पीएम मोदी ने की मुलाकात, Neeraj Chopra से मांगी ये खास चीज

 

Latest News

दक्षिण कोरिया के इस मिसाइल को खरीदने के लिए लगी लाइन, पढ़ें पावर कंपैरिजन

Fighter Jet Power : दक्षिण कोरिया ने अपना पहला स्वदेशी 4.5 जेनरेशन का फाइटर जेट KF-21 बोरामे पेश कर...

More Articles Like This

Exit mobile version