Israel Hamas War: इजराइल के पीएम नेतन्याहू का बड़ा फैसला, ‘वार कैबिनेट’ को किया भंग

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Hamas War: इजराइल से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इजराइल के प्रमुख साझेदार के सरकार छोड़ने के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रभावशाली ‘वार कैबिनेट’ को भंग कर दिया है. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने ये फैसला बेनी गैंट्ज के सरकार छोड़ने के बाद लिया है. मिली जानकारी के अनुसार इजराइल के पीएम गाजा युद्ध के बारे में रक्षा मंत्री योआव गैलेंट और सामरिक मामलों के मंत्री रॉन डर्मर सहित मंत्रियों के एक छोटे समूह के साथ परामर्श करेंगे.

नए वॉर कैबिनेट का गठन

आपको बता दें कि इजराइल में ‘वार कैबिनेट’ का गठन तब किया गया था जब बीते साल अक्टूबर में जंग की शुरुआत हुई थी. इस जंग की शुरुआत में ही बेनी गैंट्ज सरकार में शामिल हुए थे. इस वॉर कैबिनेट में गैंट्ज के साथी गादी ईसेनकोट और धार्मिक पार्टी शास के प्रमुख आर्य डेरी भी पर्यवेक्षकों के रूप में शामिल किए गए थे. बेनी गैंट्ज और ईसेनकोट दोनों ने विगत सप्ताह सरकार से दूरी बना ली थी.

यह भी जानना चाहिए

दरअसल, बेनी गैंट्ज ने मांग की थी कि इजराइल की नेतन्याहू सरकार में अति-दक्षिणपंथी सांसदों को दरकिनार करते हुए एक छोटा सा मंत्रिमंडल बनाया जाए. बेनी गैंट्ज, नेतन्याहू और रक्षा मंत्री योआव गैलेंट इस वॉर कैबिनेट के सदस्य थे और यही लोग युद्ध को लेकर फैसला लिया करते थे. इस वॉर कैबिनेट ने इजराइली अधिकारियों के नाम गुप्त रखने की बात कही थी. इस कैबिनेट में बदलाव को लेकर मीडिया के साथ चर्चा करने का अधिकार नहीं है.

यह भी पढ़ें: भारतीय मूल की महिला की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This