Israel Hamas War: इजराइल के नए आदेश के बाद राफा में मचा हड़कंप, हो सकता है भयानक खूनी संघर्ष!

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Hamas War: इजराइल-हमास युद्ध की शुरुआत अक्टूबर 2023 में हुई थी. जिसमें अब तक करीब 30 हजार से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है. गाजा में हो रहे हमले के बीच ज्यादातर फिलिस्तीनियों ने राफा में शरण ले लिया. लेकिन इजराइल अब राफा को भी तहस-नहस करने की तैयारी कर लिया है. इजराइल ने हमास को जड़ से खत्म करने के लिए राफा पर हमले की चेतावनी दी है. जिसके चलते राफा में रह रहे लाखों लोग परिवार के साथ पलायन करने को मजबूर हैं.

दरअसल, इजराइल हमास को पूरी तरह से खत्म करने की कोशिश में लगा है. इजराइल के नए आदेश के मुताबिक, वह राफा पर कभी भी हमला कर सकता है. हमास-इजराइल की जंग में यहां लोग हमले से अपनी जान बचाने के लिए जहां लोग गाजा से भाग कर राफा आए थे वहीं अब राफा से भी भाग रहे हैं. इजराइली सेना की चेतावनी के बाद से अब तक करीब 1 लाख से ज्यादा लोग राफा शहर छोड़ चुके हैं.

बड़ी संख्या में भाग रहे लोग

राफा गाजा की आखिरी शरणस्थली है. इजराइली सेना ने राफा के पूर्वी तिहाई हिस्से को खाली करा दिया है. इजराइल के नए अल्टीमेटम के बाद हजारों और लोगों को दूसरे स्थानों पर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है. इजराइली सेना राफा में सीमित ऑपरेशन करने वाली है. जिससे हमास को गाजा में हथियारों और पैसों की तस्करी करने से रोक सके. बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी राफा से भाग रहे हैं. भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में अपना सामान लिए फिलिस्तीनियों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है, जिसमें बच्चे, बूढ़े, महिलाएं, बीमार लोगों के साथ बाकी लोग ओवरलोड पिक-अप ट्रकों और क्षतिग्रस्त कारों में, टट्टू गाड़ियों में और हाथ से खींची जाने वाली ट्रॉलियों में सवार होकर, पैदल, या कुछ तो व्हीलचेयर का सहारा लेकर राफा से भाग रहे हैं.

हो सकता है भयंकर युद्ध

गौरतलब है कि पिछले सात महीने से हो रहे इजराइल हमास युद्ध थमने के नाम नहीं ले रहे हैं. अब इजराइली सेना बड़ी तैयारी में लग गई है. इजराइल के राफा पर हमला करते हैं यहां नरसंहार का और बड़ा भयानक रूप दिखने वाला है. राफा छोड़कर लोग उत्तरी गजा जाने को मजबूर हैं, जहां कई क्षेत्र पहले ही इजराइली हमलों में तबाह हो चुके हैं.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This