भीषण जंग की ओर बढ़ रहा मिडिल ईस्ट? इजरायल के हमले से आगबबूला हुआ ईरान, कहा-‘खून का बदला खून’

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel attacks Iran: ईरान के परमाणु और सैन्‍य ठिकानों पर इजरायल द्वारा हमले के बाद ईरानी सेना की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है, इस दौरान उन्होंने ये स्‍पष्‍ट चेतावनी दी है कि इजरायल को इस हमले की “भारी कीमत चुकानी” होगी. ईरानी बलों ने इजरायल को “ज़ायोनी राष्ट्र” कहते हुए चेतावनी दी और कहा कि हम इस आक्रमण का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इसी बीच ईरानी सेना ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर लिखा- “खून का बदला खून.”

तेहरान के रिहायशी क्षेत्रों पर भी हमला

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अबोलफज़ल शेकारची ने बताया कि इजरायली हमलों में केवल सैन्य ठिकाने ही नहीं, बल्कि तेहरान के रिहायशी इलाके भी निशाना बने हैं. साथ ही उनका ये भी कहना है कि इजरायल ने ये हमला अमेरिका के समर्थन से किया है. शेकारची ने इस हमले को एक “बर्बर और योजनाबद्ध आक्रामकता” करार देते हुए कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान पूरी तरह से जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है.

कमांडर और नागरिक हुए शहीद

उन्‍होंने आरोप लगाया कि ज़ायोनी दुश्मन ने अमेरिका की मदद से नागरिक घरों और प्रमुख अधिकारियों के निवासों पर क्रूर हमला किया है. इस लापरवाही भरे हमले में हमारे कई कमांडरों और नागरिकों की शहादत हुई है. जनरल शेकराची ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इजरायल ने बहुत बड़ी गलती की है, जिसके लिए उसे एक कठोर और निर्णायक जवाब मिलेगा.

IRGC प्रमुख समेत कई की मौत

शेकारची के इस बयान के साथ ही ईरानी मीडिया चैनलों IRIB और IRNA ने रिपोर्ट दी है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर-इन-चीफ जनरल हुसैन सलामी गुरुवार को इजरायल द्वारा किए गए टारगेटेड हमलों में मारे गए. इसके अलावा, कई समाचार आउटलेट्स ने यह भी बताया है कि जनरल गुलाम अली राशिद और प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक डॉ. फरीदून अब्बासी और डॉ. तेहरांची भी इस हमले में मारे गए हैं.

इसे भी पढें:-Ahmedabad Plane Crash: प्लेन दुर्घटना में 265 लोगों की हुई मौत, अहमदाबाद पहुंचे PM मोदी, हादसा स्थल का लिया जायजा

 

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This