Ahmedabad Plane Crash: प्लेन दुर्घटना में 265 लोगों की हुई मौत, अहमदाबाद पहुंचे PM मोदी, हादसा स्थल का लिया जायजा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे में अब तक 265 लोगों की मौत की पुष्टि चुकी है. इस हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में सिर्फ एक यात्री जिंदा बचा है. मृतकों में 229 लोग यात्री थे, जबकि 12 विमान के क्रू मैंबर्स थे.

इसके अलावा प्लेन क्रैश करने के बाद जिस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा था, वहां मौजूद 24 लोगों की भी जान चली गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हादसे वाली जगह पहुंच गए हैं. कल गृह मंत्री अमित शाह ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया था. इस बीच विमान हादसे की जांच भी तेज हो गई है. सरकार ने जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बनाई है.

पीएम मोदी ने घायलों का हाल जाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला विमान दुर्घटना स्थल पर पहुंच गया है. इस जगह का वीडियो सामने आया है. अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में पीएम मोदी पहुंच गए हैं. वह यहां घायलों का हाल जा रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कई मरीजों से बातचीत कर उनका हाल जाना. घायलों को इस बात का भरोसा दिलाया कि आप हौसला रखे. पीएम मोदी ने डाक्टरों से मरीजों की हालत की जानकारी लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश है. उन्होंने डाक्टरों से कहा कि  मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए.

मालूम हो कि विमान हादसे में गुरुवार को 12 चालक दल के सदस्यों सहित 241 लोगों की मौत हो गई थी. 56 अन्य लोगों की इस हादसे में जान गई है. इस हादसे में कुल 297 लोगों की जान गई है.

दुर्घटना स्थल का जायजा लेते हुए दिखे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल का दौरा किया. इस दौरान पीएम मोदी ने स्थानीय अधिकारियों के साथ दुर्घटना स्थल पर जमीनी स्थिति का आकलन किया. अधिकारियों से हादसे के संबंध में जानकारी ली.

पीएम मोदी कर रहे है समीक्षा बैठक

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समीक्षा बैठक कर रहे हैं. इस दौरान गुजरात के सीएम और गृह मंत्री भी मौजूद हैं. बैठक में गुजरात के अन्य अधिकारी भी शामिल हैं.

Latest News

इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी, रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

Protest in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा...

More Articles Like This