तेलंगाना में हादसाः फेल हुआ बस का ब्रेक, थमी तीन लोगों के जीवन की रफ्तार, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Telangana Accident: तेलंगाना से दुखद खबर सामने आई है. यहां शनिवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों की बस हादसे का शिकार हो गई. विकाराबाद ज़िले में अनंतगिरि पहाड़ियों के पास एक प्राइवेट ट्रैवल बस के पलट गई. इस दुर्घटना में जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य घायल हो गए.

अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे लोग

पुलिस के मुताबिक, यात्री बालमूर गांव में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहे थे, तभी ब्रेक फेल होने की वजह से बस का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया, “एक प्राइवेट ट्रैवल बस के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. सभी यात्री बालमूर गांव में अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहे थे. अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया, जिससे यह हादसा हुआ. हमने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है और मामले की जांच कर रहे हैं.” आगे की जानकारी का इंतज़ार है.

Latest News

फ्रांस के बाद ब्राजील में भी छात्रों का उग्र प्रदर्शन, राष्ट्रपति पद के कैंडिडेट फ्लावियो बोल्सोनारो का विरोध

New Delhi: फ्रांस के बाद अब ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं....

More Articles Like This