रूस ने यूक्रेन के लाइफलाइन ‘साउथ ब्रिज’ पर की विनाशकारी ड्रोन स्ट्राइक, राजधानी कीव की ‘रीढ़ की हड्डी’ पर सीधा अटैक

Must Read

Russia Ukraine War: पुतिन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को भारी झटका दिया है. रूसी सेना ने कीव के सबसे महत्वपूर्ण और लाइफलाइन माने जाने वाले ‘साउथ ब्रिज’ पर बेहद विनाशकारी ड्रोन स्ट्राइक कर दी. इस हमले के बाद उठती आग और धुएं की लपटों ने पूरे कीव शहर को दहला दिया है. कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को के मुंह से निकले शब्द ‘हमारा शहर टुकड़े-टुकड़े हो रहा है’. साउथ ब्रिज पर हुआ धमाका सिर्फ एक बुनियादी ढांचे का नुकसान नहीं है, बल्कि ये यूक्रेन की राजधानी कीव की रीढ़ की हड्डी पर सीधा अटैक है.

कीव को एक झटके में पूरी तरह काट सकता है

रूस ने इस पुल को तोड़कर ये साबित कर दिया है कि वो जब चाहे कीव को एक झटके में पूरी तरह काट सकता है. रूस का दावा है कि वो सिर्फ उन्हीं जगहों को निशाना बना रहा है जिनका इस्तेमाल यूक्रेनी सेना कर रही थी, जैसे कीव का पुल, इज्मैल बंदरगाह, माइकोलाइव का डेटा सेंटर और ओडेसा जा रहे मालवाहक जहाज. साउथ ब्रिज पर हुए इस हमले के तुरंत बाद कीव की ‘डिफेंस काउंसिल’ को अचानक एक इमरजेंसी क्राइसिस मीटिंग बुलानी पड़ी.

चेहरे पर साफ तौर पर खौफ और बेबसी

बैठक से बाहर निकले मेयर विटाली क्लिट्स्को के चेहरे पर साफ तौर पर खौफ और बेबसी देखी जा सकती थी. उन्होंने खुले तौर पर माना कि शहर इस वक्त ‘बेहद डरावनी और नाजुक स्थिति’ में पहुंच गया है. मॉस्को अब सीधा कीव के क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, इंटरनेट डेटा सेंटर्स, लॉजिस्टिक्स और पावर ग्रिड्स को निशाना बना रहा है. हाल ही में डेटा सेंटर्स पर हुए हमलों के कारण कीव के कई बड़े इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त हो गया.

जेलेंस्की के ईगो पर सबसे करारी चोट

जब किसी देश की राजधानी में इंटरनेट न रहे, पुल बंद हो जाएं, और सड़कें जाम हो जाएं, तो सरकार का कंट्रोल अपने आप कमजोर पड़ने लगता है. यही वजह है कि इसे जेलेंस्की के ईगो पर सबसे करारी चोट माना जा रहा है. यूक्रेन के एक वरिष्ठ अधिकारी का दावा है कि पुलों और डेटा सेंटर्स पर ये अचानक हुआ बर्बर हमला कोई मामूली घटना नहीं है.

इसे भी पढ़ें. तेलंगाना में हादसाः फेल हुआ बस का ब्रेक, थमी तीन लोगों के जीवन की रफ्तार, कई घायल

Latest News

केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, 95 साल के बुजुर्ग को ‘शानदार’ खोज के लिए मिला यह सम्मान

Nobel Prize in Chemistry: इस साल केमिस्ट्री यानि रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार फ्रांस में जन्मे 95 वर्षीय...

More Articles Like This