मिडिल ईस्ट में अब खतरनाक स्तर पर पहुंचा संघर्ष! इजराइल के हमले में ईरान का कमांड सेंटर तबाह

Must Read

US Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष अब खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है. इसी बीच इजराइल की वायुसेना Israeli Air Force ने दावा किया है कि उसने तेहरान में वाइड-स्केल एयरस्ट्राइक को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है. IAF के मुताबिक इस ऑपरेशन में ईरान के कई अहम सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया.

IRGC से जुड़े ठिकानों को भी नुकसान पहुंचाने का दावा

IAF ने बताया कि हमले में कमांड सेंटर, बैलिस्टिक मिसाइल ठिकाने, सुरक्षा और लॉजिस्टिक हेडक्वार्टर को निशाना बनाया गया. हमलों में Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) से जुड़े ठिकानों को भी नुकसान पहुंचाने का दावा किया गया है. इजराइल ने कहा कि उसने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम पर भी हमला किया, ताकि ईरानी आसमान में अपनी बढ़त (एयर सुप्रीमेसी) मजबूत की जा सके.

इजराइल पर बड़ा हमला

इसके जवाब में IRGC ने Operation True Promise 4 के तहत इजराइल पर बड़ा हमला किया. ईरानी फोर्स IRGC ने इजराइल के तेल अवीव में 100+ ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है. इनमें मल्टी-वारहेड मिसाइलों का इस्तेमाल और कई सैन्य और सुरक्षा ठिकानों पर हमले शामिल हैं. ईरान ने खोर्रमशहर-4, क़द्र मिसाइल, इमाद और खैबर शेकन जैसी एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल किया.

इजराइल के कई शहरों पर मिसाइल अटैक

बताया जा रहा है कि ईरान ने अपने बड़े नेता अली लारिजानी की मौत के बाद इजराइल के कई शहरों पर मिसाइल अटैक किया है. ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक 230 से ज्यादा लोग मारे गए या घायल हुए हैं. तेल अवीव में आंशिक ब्लैकआउट है जिस कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं. इजराइल और ईरान के बीच सीधा सैन्य टकराव तेज हो गया है, जिसमें हवाई हमले, मिसाइल स्ट्राइक और जवाबी कार्रवाई लगातार जारी है. हालात क्षेत्रीय युद्ध की ओर बढ़ते दिख रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. ‘मैक्रों की जल्द छुट्टी होगी, हमें किसी की जरूरत नहीं’, होर्मुज मिशन पर फ्रांस के इंकार पर भड़के ट्रंप

Latest News

Commodity Investment News: फरवरी में कमोडिटी फंड में भारी गिरावट, फिर भी 80% से ज्यादा रिटर्न

फरवरी में कमोडिटी फंड में निवेश में भारी गिरावट आई, जबकि रिटर्न 80% से ज्यादा बना रहा. सोना-चांदी में गिरावट का असर दिखा.

More Articles Like This