इजरायल ने ठुकराई सीजफायर वार्ता, हिज्बुल्ला पर किए ताबड़तोड़ हमले, कई इलाकों में बड़ा धमाका

Israel Rejects Ceasefire: इजरायल ने हिज्बुल्ला के साथ सीजफायर से इनकार कर दिया है. इजरायल ने साफ कहा है कि वह अगले हफ्ते लेबनान के अधिकारियों से वॉशिंगटन में होने वाली बातचीत में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं करेगा और हमले जारी रखेगा. इस बीच इजरायली सेना ने दक्षिण लेबनान के कई इलाकों में हवाई हमले किए. अगर इजरायल ने लेबनान पर हमले नहीं रोके तो ये इस सीजफायर में अड़ंगा डाल सकता है.

सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच हो रहे हमले 

ईरान, लेबनान पर हमलों को अपनी लड़ाई मानता है लेकिन इजरायल इसे उससे अलग मानकर चलता है. ये हमले इजरायल-लेबनान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच हो रहे हैं, जहां पिछले कई महीनों से दोनों तरफ से संघर्ष जारी है. मार्काबा-बानी हय्यान इलाके में बड़ा धमाका हुआ, जबकि शेबा कस्बे के बाहरी हिस्से में एक घर को निशाना बनाया गया. इसके अलावा बिंत जुबैल और शकरा कस्बों पर भी एयरस्ट्राइक की गई. जफ्ता शहर में हुए हमलों के बाद वहां से इमारतों पर हमले और आसमान में उठते घने धुएं के वीडियो सामने आए हैं.

अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटना चाहता इजरायल 

इजरायल अपने इन हमलों के जरिये ये साफ करना चाहता है कि वो किसी भी तरह से अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटना चाहता. इस बीच अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच घोषित युद्धविराम के कुछ घंटों बाद ही बुधवार को मध्य बेरूत के भीड़भाड़ वाले कारोबारी और रिहायशी इलाकों पर भी इजरायल ने अचानक हमले किए. लेबनान के मुताबिक इन हमलों में 182 लोगों की मौत हुई और सैकड़ों घायल हो गए. यह मौजूदा इजरायल-हिज्बुल्लाह संघर्ष का सबसे घातक दिन बताया जा रहा है.

सीजफायर समझौते का हिस्सा नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि लेबनान इस सीजफायर समझौते का हिस्सा नहीं है क्योंकि वहां ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह मौजूद है. उन्होंने लेबनान में जारी हमलों को अलग संघर्ष बताया. हालांकि ईरान और मध्यस्थ पाकिस्तान का कहना है कि युद्धविराम लेबनान तक भी लागू होना चाहिए.

हिज्बुल्लाह के 100 से ज्यादा ठिकानों पर हमले

इजरायली सेना ने दावा किया कि उसने 10 मिनट के भीतर बेरूत, दक्षिण लेबनान और बेका घाटी में हिज्बुल्लाह के 100 से ज्यादा ठिकानों पर समन्वित हमले किए. इन हमलों के जवाब में ईरान ने फिर से होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की आवाजाही रोकने का फैसला किया है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है.

इसे भी पढ़ें. LIVE: प्रयागराज में ‘साहित्यिक महाकुंभ’ शुरू, मंच पर CMD उपेंद्र राय और दिग्गजों का जमावड़ा

Latest News

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा दिन, इन्हें रहना होगा सावधान, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 12 April 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This

Exit mobile version