Israel: पीएम नेतन्याहू का बड़ा कदम, रक्षामंत्री याव गैलेंट को किया बर्खास्त

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बीच इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा एक्‍शन लिया है. प्रधानमंत्री ने इजरायल के रक्षा मंत्री याव गैलेंट को बर्खास्‍त कर दिया है. याव गैलेंट को हटाते हुए पीएम नेतन्याहू ने कहा कि युद्ध के समय उन्हें रक्षा मंत्री पर भरोसा नहीं है.

वहीं गैलेंट ने प्रधानमंत्री को जवाब देते हुए कहा कि देश की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है. दरअसल गाजा युद्ध के बीच नेतन्याहू और गैलेंट के बीच कई बार मतभेद सामने आए. हालांकि बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें बर्खास्त करने से परहेज किया. इससे पहले पिछले साल मार्च में जब नेतन्याहू ने गैलेंट को बर्खास्त करने का प्रयास किया था तो उनके इस फैसले के खिलाफ देश में प्रदर्शन हुआ था.

सार्वजनिक हो चुका था मतभेद

नेतन्याहू के ऐलान के तुरंत बाद गैलेंट ने कहा कि देश की सुरक्षा हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी. उन्होंने कहा कि इजरायल की सुरक्षा मेरे जीवन का मिशन थी और हमेशा रहेगी. याव गैलेंट और पीएम नेतन्याहू दोनों दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी के नेता हैं. इजरायली पीएम ने कहा कि उन्होंने दूरियों को पाटने की कोशिश की थी, लेकिन वो बढ़ती गई और सार्वजनिक हो गईं. सबसे बुरी बात यह है कि हमारे दुश्मनों ने इसका आनंद लिया और इससे बहुत फायदा उठाया.

गैलेंट ने मध्य पूर्व में इजराइल के युद्ध के संबंध में असहमति व्यक्त की थी. गैलेंट ने कहा कि युद्ध में स्पष्ट दिशा का अभाव है, जबकि नेतन्याहू ने दोहराया कि जब तक गाजा में हमास का सफाया नहीं हो जाता, तब तक लड़ाई बंद नहीं हो सकती.

इस वजह से लिया फैसला

बेंजामिन नेतन्याहू ने ये फैसला अचानक से इस वजह से लिया क्योंकि इंटेलिजेंस एजेंसियों द्वारा उन्हें जानकारी दी थी अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस जीत रही हैं. ऐसे में नेतन्याहू उनके आने से पहले सारी विरोधियों को हटना चाहते हैं. नेतन्याहू रक्षा मंत्री के साथ ही आर्मी चीफ और सुरक्षा एजेंसीज के कई बड़े अधिकारियों को भी जल्द उनके पद से हटा सकते हैं. अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनावों के बीच इजरायल में हुए बदलावों से पेंटागन भी चिंतित है. पेंटागन के अनुसार, इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं.

पहले भी ले चुके हैं एक्शन

बता दें कि गैलेंट की जगह विदेश मंत्री इजरायल काट्ज़ लेंगे. वहीं बिना पोर्टफ़ोलियो के मंत्री गिदोन सार विदेश मंत्रालय में काट्ज की जगह लेंगे. दो साल से कम वक्‍त में ये दूसरी बार है, जब प्रधानमंत्री ने गैलेंट को रक्षा मंत्री के पद से बर्खास्‍त कर दिया है. मार्च 2023 में भी नेतन्याहू ने गैलेंट को बर्खास्‍त कर दिया था. हालांकि कुछ महीने बाद उनकी वापसी हुई थी.

ये भी पढ़ें :- J&K Encounter: कुपवाड़ा के लोलाब में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

 

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This

Exit mobile version