Israel News: हिजबुल्लाह के साथ युद्ध से बचना चाहता है इजरायल: योव गैलेंट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel News: इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने शुक्रवार को लेबनान के साथ इजरायल की उत्तरी सीमा के पास सैनिकों के साथ बात करते हुए कहा कि उनका देश लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह के साथ युद्ध से बचना चाहता है. उन्‍होंने कहा कि इजरायल उत्तरी क्षेत्र के निवासियों को अपने घरों में सुरक्षित लौटाएगा और ऐसा करने के लिए हर अवसर की तलाश कर रहा है. हम जानते हैं कि युद्ध की कीमत सभी को चुकानी पड़ती है.

“लेबनान और हिजबुल्लाह के लिए विनाशकारी होगा युद्ध…”

गैलेंट ने आगे कहा, “युद्ध का एक लंबा दौर लेबनान और हिजबुल्लाह के लिए विनाशकारी होगा, लेकिन हमें इसकी कीमत चुकानी होगी और हम इससे बचना चाहेंगे.” उन्‍होंने कहा, कुछ भी हो सकता है और हमें इसके लिए तैयार रहना चाहिए. अगर हम यह निष्कर्ष निकालते हैं कि हमें कार्रवाई करने की आवश्यकता है, तो हम ऐसा केवल इसलिए करेंगे, क्योंकि हमें अपने नागरिकों की रक्षा करनी है.

इजराइली सेना का हिजबुल्लाह पर हमला

इससे पहले शुक्रवार को इजराइली सेना ने कहा था, उसने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के वायु रक्षा बुनियादी ढांचे, लॉन्चरों और संरचनाओं पर हमला किया है. लेबनान की रिपोर्टों के मुताबिक, इजराइली हमलों में समूह का एक स्थानीय नेता मारा गया.

यह भी पढ़े:

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version