Srinagar: मां की आंखों के सामने से मासूम बेटे को उठा ले गया गुलदार, मिला शव

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Srinagar Garhwal: उत्तराखंड से दुखद खबर सामने आ रही है. यहां श्रीनगर गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित बॉयज हॉस्टल के समीप एक घर के आंगन से मां की आंखों के सामने गुलदार तीन वर्षीय बेटे को उठा ले गया. शनिवार की सुबह झाड़ियों में मासूम का शव मिला. बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

घर के बाहर आंगन में खेल रहा था मासूम
जानकारी के मुताबिक डांग क्षेत्र से सटे सिंदरीगाड़ के पास झोपड़-पट्टी पर रह रहे तीन वर्षीय सूरज पुत्र हरिद्वारी शुक्रवार की रात करीब नौ बजे घर के बाहर आंगन में खेल रहा था. इसी दौरान पीछे से हमला कर गुलदार मां की आंखों के सामने बच्चे को उठा लिया.

घर से दो सौ मीटर दूर झाड़ियों में मिला बच्चे का शव
यह देख मां सहित परिवार के अन्य लोग शोर मचाने लगे. लेकिन तब तक गुलदार बच्चे को लेकर चला गया. आवास सुनकर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए. लोग बच्चे की तलाश में जुट गए, लेकिन उसका पता नहीं चला. शनिवार की सुबह बच्चे का शव घर से करीब 200 मीटर दूरी पर झाड़ियों में मिला.

शव पर नजर पड़ते ही परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे. घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल भेजवाया. बताया गया है कि मूल रुप से बरेली निवासी हरिद्वारी करीब तीन माह से यहां किराए की झोपडी में रह रहा था.

वन विभाग के रेंजर ललित मोहन नेगी ने बताया
उसकी दो बेटियां और सबसे छोटा बेटा सूरज हाल ही में करीब 15 दिन पहले अपने गांव तहसील फरीदपुर गांव ढढोली नवादा बरेली से यहां श्रीनगर आया था. बच्चे का पिता फेरी लगाकर लहसुन व दाल बेचने का काम करता है. गुलदार के हमले के बाद से बच्चे की माँ भगवान देवी और परिवार के अन्य सदस्य रो-रोकर बेहाल हैं. वन विभाग के रेंजर ललित मोहन नेगी ने बताया कि क्षेत्र में दो पिंजरे व चार ट्रेप कैमरे लगवा दिए गए है.

Latest News

Vastu Tips: अलमारी में रखे पुराने कपड़े बढ़ा सकते हैं नकारात्मकता! राहु के प्रभाव से बचने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

वास्तु और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार अलमारी में लंबे समय तक रखे पुराने, फटे और बिखरे कपड़े नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकते हैं. जानिए इन्हें व्यवस्थित रखने, दान करने और साफ-सफाई से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव.

More Articles Like This

Exit mobile version