Israel Conflict: इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू को मारने की साजिश रच रहा ईरान, खुफिया एजेंसी का बड़ा दावा

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel War Against Hamas Hezbollah: हमास और इजरायल के बीच करीब एक साल से जंग जारी है. इस एक साल के दौरान इजरायल का लेबनान के आतंकी समूह हिजबुल्लाह से भी सामना हुआ. लेकिल फिर भी इजरायल बि‍ना हार माने मजबूती के साथ दोनों का सामना करता रहा है. इसका एक जीता-जागता उदाहरण हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह का खात्‍मा है.

इन सब के बीच इजरायली सुरक्षा एजेंसी शिन बेत ने बताया कि उन्होंने आखिरी समय में ईरान के कई हमलों को नाकाम किया है. साथ ही उन्होंने हाल ही में एक 73 वर्षीय मोमी अमान नाम के शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि इस शख्‍स को ईरान ने पीएम बेंजामिन नेतन्याहू समेत कई बड़े लोगों को मारने में मदद पहुंचाने का काम सौंपा था.

कत्लेआम करने के मूड में ईरान

दरअसल, इजरायल की ओर से किए हमले में ईरान को जो नुकसान हुआ है, उससे ईरान बौखलाया हुआ है. ऐसे में वो जल्द से जल्द इजरायल से बदला लेने की योजना बना रहा है. वहीं, इजरायल ने इस बात को खुद स्‍वीकार किया है कि ईरान अब कत्लेआम करने के मूड में आ चुका है. इसके लिए वो लगातार साजिश रच रहा है.

इन लोगों को अपनी टीम में शामिल कर रहा ईरान

शिन बेत का दावा है कि हाल ही में ईरान ने इजरायल में अपने टारगेट को मारने की कोशिश की थी. लेकिन खुफिया सूचना के आधार पर हमला होने से पहले ही उसे रोक दिया गया. इजरायली खुफिया एजेंसी का कहना है कि जिन लोगों को पैसे और नौकरी की जरूरत है, वैसे लोगों को ईरान ऑनलाइन माध्यम से ढूंढ कर अपनी टीम में शामिल कर रहा है. इसके बाद इजरायल में पर्चे बाटने, अलग-अलग जगहों पर फोन रखने, दीवारों पर लिखने और यहां तक की किसी गाड़ी में आग लगाने तक का काम सौंपा जाता है.

ये भी पढ़ें:-Knife Attack in China: शंघाई में जश्न की तैयारी के बीच तीन लोगों की हत्या, 15 गंभीर रूप से घायल

Latest News

गाजीपुर में नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, महाराष्ट्र बना चैंपियन, यूपी को मिला दूसरा स्थान

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता का समापन हो गया. अंतिम दिन पांच भार वर्गों में मुकाबले हुए और महाराष्ट्र ने 99 अंकों के साथ ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया.

More Articles Like This

Exit mobile version