‘आतंकवाद खत्म करने शांति आती है, उसे इनाम देने से नहीं…’, ऑस्ट्रेलियाई पीएम के ऐलान पर इजरायल ने जताई आपत्ति     

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israeli Ambassador Amir Mamoon: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्‍बानीज ने फिलिस्‍तीन को अगल देश का दर्जा देने का फैसला किया है, जिसपर इजरायल ने कड़ी आपत्ति जताई है. उसका कहना है कि यह शांति की दिशा में उठाया गया यह फैसला सही नहीं है इससे इजरायल की सुरक्षा कमजोर होगी और अमन का उद्देश्य पीछे छूट जाएगा.

हिंसा का समर्थन करने वाले होंगे और ताकतवर

ऑस्ट्रेलिया में इजरायली राजदूत अमीर मैमून ने एक बयान में कहा कि “शांति आतंकवाद खत्म करने से आती है, उसे इनाम देकर नहीं.” उन्होंने आरोप लगाया कि जब हमास हिंसा, अपहरण और शांति प्रस्तावों को नकार रहा है, ऐसे में फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देना गलत संदेश देगा. इससे इजरायल की सुरक्षा को नुकसान होगा, बंधकों को छुड़ाने की बातचीत पटरी से उतर सकती है, और हिंसा का समर्थन करने वाले ताकतवर हो सकते हैं.

ऑस्‍ट्रेलिया अपने ही शर्तो को कर रहा नजरअंदाज

इजरायली राजदूत ने एंथनी अल्बानीज के पहले दिए गए बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले महीने ऑस्‍ट्रेलियाई पीएम ने स्पष्ट किया था कि फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने से पहले कुछ शर्तें पूरी होनी चाहिए, जैसे हिंसा का त्याग, बंधकों की रिहाई और जवाबदेह शासन की स्थापना. लेकिन, अब ऑस्‍ट्रेलिया इन शर्तो को नजरअंदाज कर केवल प्रतीकात्मक रूप से मान्यता देने की ओर बढ़ रहा है.

सिर्फ घोषणा करने से नहीं मिलती शांति

मैमून ने कहा कि ऑस्‍ट्रेलिया का यह कदम जमीन पर कोई बदलाव नहीं लाएगा. “सिर्फ घोषणा करने से शांति नहीं मिलती, इसके लिए आतंक और हिंसा को पूरी तरह छोड़ना ज़रूरी है. आतंक को राजनीतिक साधन के रूप में इस्तेमाल करने वालों को इनाम देना खतरनाक संदेश देता है कि हिंसा से राजनीतिक लाभ मिल सकता है.

मैमून ने ऑस्‍ट्रलिया पर लगाए ये आरोप

राजदूत ने आरोप लगाया कि ऑस्ट्रेलिया का यह कदम हमास की स्थिति को मजबूत करता है और उन लोगों के हितों को नुकसान पहुंचाता है जो शांति और स्थायित्व के लिए काम कर रहे हैं. बता दें कि सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि उनका देश फिलिस्तीन को अलग देश की मान्यता देगा.

इसे भी पढें:-बांग्लादेश अवामी लीग ने कोलकाता में पार्टी कार्यालय की खबरों को किया खारिज, कहा- अफवाहों को बढ़ा रही युनूस सरकार

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal, 28 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version