हमास के कै‍द से रिहा हुई इजरायली महिला सैनिक, फिलिस्तीनी कैदी भी घर लौटने को तैयार

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israeli soldier Agam Berger: इजरायल और हमास के बीच गाजा में युद्ध विराम समझौते के बाद से बंधकों के अदला-बदली का क्रम जारी है. गुरुवार को हमास ने बंधक बनाई गई इजरायली महिला सैनिक ऐगम बर्जर को गाजा में रेड क्रॉस को सौंप दिया है. बता दें कि 19 जनवरी को हमास और इजरायल के बीच संघर्ष विराम समझौता हुआ. सीजफायर डील का उद्देश्‍य इजरायल और हमास के बीच विनाशकारी युद्ध को खत्म करना है. फिलहाल, दोनों ही पक्ष इस समझौते पर आगे बढ़ते हुए दिख रहे हैं.

इजरायली सेना ने की पुष्टि

इजरायली सेना ने रिहाई की जानकारी देते हुए कहा कि हमास की ओर से रेड क्रॉस को सौंपी गई महिला सैनिक मिल गई है. युद्ध विराम समझौते के तहत शुरुआती छह सप्ताह में कुल 33 इजरायली बंधकों और करीब 2 हजार फलस्तीनी कैदियों की रिहाई होनी है. इजरायल ने ये भी बताया कि उसे हमास की ओर से सूचना मिली है कि उनमें से 8 बंधकों की मौत हो चुकी है.

इजरायल का बड़ा कदम

इस बीच इजरायल ने बड़ा कदम उठाया है. इजरायल ने हमास के साथ 15 महीने की जंग के बाद सीजफायर लागू होने पर पहली बार फलस्तीनियों को गाजा पट्टी के उत्तरी क्षेत्र में लौटने की परमिशन दे दी है. अब कई दिनों से अपने क्षेत्र लौटने का इंतजार कर रहे हजारों फलस्तीनी उत्तर की ओर लौटने लगे हैं. युद्ध के वजह से गाजा पट्टी का उत्तरी क्षेत्र बुरी तरह बर्बाद हो चुका है. जानकारी दें कि इजरायल और हमास के बीच 7 अक्टूबर 2023 को जंग शुरू हुई थी. इसी दिन हमास के लड़ाकों ने दक्षिणी इजरायल पर हमला कर 1200 लोगों को मार दिया था. साथ ही 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया था.

ये भी पढ़ें :- Akshay Kumar ने हेल्दी लाइफस्टाइल के टिप्स का वीडियो शेयर कर की पीएम मोदी की सराहना, जानिए क्‍या कहा…

 

Latest News

Aaj Ka Suvichar 28 August 2026: हर नई सुबह अपने साथ नई उम्मीद लाती है, पढ़ें जीवन बदलने वाले 10 शानदार सुविचार

Aaj Ka Suvichar 28 August 2026: आज के 10 शानदार सुविचार मेहनत, आत्मविश्वास, धैर्य, समय की कीमत और सकारात्मक सोच पर आधारित हैं. पढ़ें ये प्रेरणादायक विचार और दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ करें.

More Articles Like This