Akshay Kumar ने हेल्दी लाइफस्टाइल के टिप्स का वीडियो शेयर कर की पीएम मोदी की सराहना, जानिए क्‍या कहा…

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवनशैली को लेकर दिए गए टिप्स की सराहना की. उन्‍होंने सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर पीएम मोदी का एक वीडियो साझा किया, जिसमें पीएम मोदी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा देते हुए मोटापे से बचने के उपाय बता रहे थे. एक्‍टर ने अपनी राय व्यक्त करते हुए लिखा, यह बातें वे सालों से कहते आ रहे हैं और पीएम मोदी ने इन्हें बहुत सही तरीके से प्रस्तुत किया है.

क्‍या बोले अक्षय कुमार ?

अपने ट्वीट में अक्षय कुमार ने पीएम मोदी के द्वारा कहे गए कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की. उन्होंने लिखा, “स्वस्थ जीवन का सबसे बड़ा हथियार है. सही नींद, ताजी हवा, सूरज की रोशनी और कम तेल के साथ अच्छा भोजन. पीएम मोदी ने जिस तरह से देसी घी की अहमियत बताई, वह भी बिलकुल सही है.” अक्षय ने यह भी कहा कि वह खुद हमेशा से स्वस्थ आहार को प्राथमिकता देते रहे हैं और पीएम मोदी की बातों से पूरी तरह सहमत हैं.

अपने ट्वीट में अक्षय कुमार ने इस बात पर भी जोर दिया कि सबसे महत्वपूर्ण है—‘मूव, मूव, मूव.’ उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का वर्कआउट करना चाहिए, क्योंकि नियमित एक्सरसाइज से जीवन में जबरदस्त बदलाव आ सकते हैं. अक्षय ने सभी से कहा कि वे इस सलाह को गंभीरता से लें और अपनी फिटनेस पर ध्यान दें.

प्रधानमंत्री मोदी का संदेश

पीएम मोदी ने वीडियो में बताया कि आजकल देश में मोटापा एक बड़ी समस्या बन गई है और यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. उन्होंने कहा कि मोटापा डायबिटीज और दिल के रोगों का कारण बन सकता है, इसलिये हमें फिटनेस को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए. पीएम मोदी ने इस दिशा में ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया और सभी से अपील की कि वे हर रोज कुछ समय शारीरिक गतिविधियों के लिए निकालें.

पीएम मोदी ने स्वस्थ आहार पर भी ध्यान केंद्रित किया. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे ताजे और पोषक भोजन का सेवन करें और जंक फूड या वसा वाली चीजों से बचें. उनका कहना था कि यह कदम न केवल शारीरिक फिटनेस बल्कि मानसिक ताजगी के लिए भी आवश्यक है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This