Japan: जापान के हवाई क्षेत्र का चीनी विमान ने किया उल्लंघन, उप विदेश मंत्री ओकानो ने भेजा समन

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Japan: चीन अपने नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. उसने एक बार फिर ऐसी हरकत की है जिसपर जापान ने आपत्ति‍ जाहिर की है. जापान ने कहा है कि चीनी सेना के एक सर्विलांस विमान ने उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है, जो बिल्कुल अस्वीकार्य है. चीन के इस हरकत से जापान ने देश की सुरक्षा को खतरा बताया है.

हालांकि यह पहली बार है जब चीन के विमान ने उनके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है. जापान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को चीन के एक वाई-9 सर्विलांस विमान को सुबह करीब 2 मिनट तक उनके हवाई क्षेत्र में देखा गया. उन्‍होंने बताया कि चाइनीज जहाज ने नागासाकी के नजदीक दानजो द्वीप के पास से जापान की हवाई सीमा में प्रवेश किया

दोनों देशों के बीच बढ़ सकता है तनाव

जापान ने चीन पर आरोप लगाया है कि वो लगातार उन्‍हें उकसाने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है. जापान ने कहा कि चीन के विमान पहले भी दक्षिण पूर्व की सीमा के आसपास चक्कर लगाते रहे हैं, लेकिन यह पहली बार है जब किसी चीनी विमान ने जापान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है. चीन के इस हरकत को देखते हुए जापान ने अपनी पूर्वी सीमा पर लड़ाकू विमानों की तैनाती कर दी है.

जापान ने जारी किया समन

वहीं, इस घटना को लेकर जापानी उप विदेश मंत्री मासाताका ओकानो ने चीन के राजदूत को समन भी जारी किया है. साथ ही कड़ी नाराजगी भी जाहिर की है. इससे पहले भी चीन के विमान और ड्रोन्स विवादित सेनकाकू द्वीप पर हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करते रहे हैं. वो लगातार ताइवान को भी उकसाने की कोशिश कर रहा है. इतना ही नहीं उसका फिलीपींस के साथ भी सीमा विवाद चल रहा है.

इसे भी पढें:-Cyber Attack: अमेरिका के सिएटल एयरपोर्ट पर साइबर अटैक, इंटरनेट सेवाएं बाधित; यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Japan, china, china violate japan air space, east china sea, World News in Hindi, World News in Hindi, World Hindi News

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This