‘बुमराह को घातक स्लोअर गेंद करना मैंने सिखाया!’ पाकिस्तानी मूल के तेज गेंदबाज ने किया बड़ा दावा

New Delhi: UAE के तेज गेंदबाज जाहूर खान ने दावा किया है कि भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की घातक स्लोअर गेंद की तकनीक को बेहतर बनाने में उनका योगदान रहा है. जाहूर के मुताबिक यह घटना साल 2020 में हुई, जब कोविड-19 के कारण IPL का आयोजन UAE में किया गया था. उस दौरान वह मुंबई इंडियंस के लिए नेट बॉलर के रूप में टीम से जुड़े थे.

पहले भी स्लोअर गेंद डालते थे बुमराह

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जाहूर ने कहा कि बुमराह पहले भी स्लोअर गेंद डालते थे, लेकिन उनकी तकनीक को और बेहतर बनाने के लिए उन्होंने कुछ सुझाव दिए थे. जाहूर खान ने उस समय की एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि अबू धाबी में खेले गए एक मुकाबले में बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और नाथन कूल्टर-नाइल ने काफी रन खर्च कर दिए थे.

सामने नहीं आई है कोई प्रतिक्रिया

हालांकि जाहूर खान के इस दावे पर आधिकारिक तौर पर जसप्रीत बुमराह और मुंबई इंडियंस की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन यह वीडियो सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस के बीच इस दावे को लेकर चर्चा जरूर तेज हो गई है. जाहूर ने कहा, ‘एक कहानी सुनाता हूं. बुमराह पहले भी स्लोअर गेंद डालते थे, लेकिन सामान्य एक्शन से. अबू धाबी के एक मैच में उन्होंने, ट्रेंट बोल्ट और नाथन कूल्टर-नाइल ने काफी रन दे दिए थे.

गर्मी में गेंद पकड़ना भी हो जाता है मुश्किल

उस समय सितंबर में यूएई में तापमान करीब 50 डिग्री होता है और इतनी गर्मी में गेंद पकड़ना भी मुश्किल हो जाता है.’ जाहूर ने बताया कि इसके बाद उन्हें मुंबई इंडियंस के साथ अभ्यास सत्र में बुलाया गया और उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींचा. जाहूर ने वीडियो में कहा, ‘मुंबई इंडियंस ने मुझे बुलाया. मैंने छह दिन क्वारंटीन किया और सातवें दिन प्रैक्टिस के लिए गया. उस रात मैं टीम के साथ था. जहीर खान और रॉबिन सिंह मुझे जानते थे, क्योंकि मैंने टी10 लीग में एक मेडन ओवर फेंका था.

मैं भी वहीं बैठा था…

मैंने पहली गेंद यॉर्कर डाली और अगली पांच गेंदें स्लोअर थीं. हम सब साथ बैठे हुए थे, बुमराह आकर टेबल के सामने बैठ गए, रोहित शर्मा भी वहीं बैठ गए और मैं भी वहीं बैठा था, बस सब देख रहा था.’ जाहूर खान ने बताया कि मुंबई इंडियंस का टीम मैनेजमेंट उनकी स्लोअर गेंदों के बारे में पहले से जानता था. टी10 लीग में उनके प्रदर्शन की वजह से टीम के कई सदस्य उनकी गेंदबाजी से परिचित थे.

इसे भी पढ़ें. LPG Supply News: मध्य पूर्व तनाव के बीच भारत ने बढ़ाई गैस आपूर्ति, घरेलू उत्पादन 10% बढ़ा

Latest News

चीनी डील को लेकर कर्ज बना नेपाल सरकार का सिरदर्द, अब उठे रहे सवाल

Nepal-China jet deals: नेपाल सरकार की तरफ से एक दशक पहले खरीदे गए चीनी विमान एक बार फिर से...

More Articles Like This

Exit mobile version