‘मुझे अपने ससुराल वालों से प्यार है’… ‘बंधुआ मजदूर’ वाले बयान के बाद जेडी वेंस ने दी सफाई

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने विदेशी कामगारों को लेकर अपनी “बंधुआ मजदूरों” वाली टिप्पणी पर सफाई दी है. वेंस ने अपने दक्षिण भारतीय ससुराल वालों का जिक्र करते हुए कहा कि वे उनसे बहुत प्यार करते हैं. बता दें कि यह सफाई भारत द्वारा उनकी टिप्पणियों को “अनुचित और बेहद आपत्तिजनक” बताए जाने के कुछ दिनों बाद आई है.

अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सफाई

जेडी वेंस ने ये सफाई यह मानते हुए दी कि शायद उनके शब्द  सही नहीं रहे होंगे. हालांकि, वेंस ने आव्रजन (इमिग्रेशन) पर अपने रुख का बचाव करते हुए कहा कि अमेरिका को विदेशी कामगारों का स्वागत करने और अमेरिकी कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के बीच एक संतुलन बनाने की जरूरत है. इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि “मैं अपनी सास और ससुर से बहुत प्यार करता हूं, जो दक्षिण भारत से आकर यहां बस गए थे. जाहिर है, उनकी बेटी, जिसका जन्म संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था, अब ‘सेकंड लेडी’ हैं. मुझे उन पर बहुत गर्व है और मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं.”

अमेरिकी उपराष्ट्रपति की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा कई बड़ी कंपनियों (जिनमें भारतीय आईटी कंपनियां भी शामिल हैं) के ग्रीन कार्ड से जुड़े आवेदनों पर लगाई गई पाबंदियों को लेकर विवाद चल रहा है. इस विवाद ने अमेरिकी कार्यबल में भारतीय पेशेवरों की भूमिका और अमेरिकी कामगारों को प्राथमिकता देने की वाशिंगटन की कोशिशों पर सबका ध्यान खींचा है.

वेंस ने भारतीय पेशेवरों को बताया बंधुआ मजदूर

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ही वेंस ने अमेरिकी कंपनियों से अधिक घरेलू कामगारों को काम पर रखने का आग्रह किया था. उन्होंने कंपनियों से कहा था कि वे ऐसे काम के लिए किसी बंधुआ मजदूर को बाहर से लाना बंद करें, जिसे कोई अमेरिकी कामगार खुशी-खुशी कर सकता है.

Latest News

सऊदी में 20 और बांग्लादेशियों पर लटकी मौत की तलवार, दो को पहले ही मिल चुकी है सजा-ए-मौत

Saudi Arabia Bangladesh Execution: बांग्लादेश के एक कपल को जिस तरह मक्का मस्जिद में अनैतिक आचरण के लिए सऊदी...

More Articles Like This