खामेनेई ने इजरायल को ‘पिशाच और भेड़िया’, अमेरिका को बताया ‘पागल कुत्ता’; शेयर किया वीडियो

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Hezbollah War: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई लगातार लोगों का जोश हाई करते दिखते रहे हैं. हाल के दिनों में ईरान की ओर से इजरायल पर 200 से अधिक मिसाइलों को दागा गया. इससे ईरान के सुप्रीम लीडर का कांफिडेंस हाई है.

अब ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका और इजरायल को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे जानने के बाद आप चौंक सकते हैं. खामनेई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में ईरान ने यह दिखाने की कोशिश की है कि उसके ताबड़तोड़ हमले को आयरन डोम जैसे हथियार रखने का दावा करने वाला इजरायल बिलकुल नहीं रोक सका और उस पर मिसाइलों की बौछार होती रही.

जानिए क्या बोले सुप्रीम लीडर

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इजरायल को “पिशाच और भेड़िया” कहा है. वहीं, अमेरिका को उन्होंने “पागल कुत्ता” की संज्ञा से नवाजा है. अब इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इजरायल और अमेरिका के खिलाफ वह किस कदर भड़के हुए हैं. खामेनेई ने वीडियो शेयर करते हुए इजरायल पर बीते मंगलवार के हमले को सही ठहराया है.

हमले को खामेनेई ने बताया सही

हाल के दिनों में इजरायल पर ईरान की ओर से हमले किए गए थे. इस हमले को लेकर अली खामेनेई ने कहा कि हमारे सशस्त्र बलों का शानदार काम पूरी तरह से कानूनी और वैध था और इजरायल के पिशाच व भेड़िया जैसे शासन के क्षेत्र में अमेरिकी पागल कुत्ते के आश्चर्यजनक अपराधों के खिलाफ कब्जा करने वाले ज़ायोनी शासन के लिए यह सबसे कम सजा थी.

Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This