Kim Jong: उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से नहीं आ रहा बाज, जापान में दागी 2 बैलिस्टिक मिसाइल; मचा हड़कंप

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kim Jong Un: उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किंम जोंग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है. दक्षिण कोरिया से लेकर जापान तक सभी उसकी हरकतों से परेशान है और तो अमेरिका भी उत्तर कोरिया की के करतूतों को लेकर हैरान है. दरअसल, इस बार किम जोंग ने 2 बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है, जो जापान में जाकर गिरी है.

बता दें कि बीते 10 दिनों में यह तीसरी बार है, जब उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल दागा है. अभी हाल ही में उसने दक्षिण कोरिया के समुद्री क्षेत्र में भी बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी.

कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच गिरी मिसाइल

तानशाह के जापान में मिसाइल दागे जाने के बाद जापानी सेना ने बुधवार को बताया कि उत्तर कोरिया ने दो बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है. तानाशाह ने यह परीक्षण अमेरिका और पड़ोसी देश के साथ बढ़ते तनाव के बीच किया है. हालांकि जापान के रक्षा मंत्रालय ने ये जानकारी नहीं दी है कि यह किस प्रकार का परीक्षण किया जा रहा है. और वे कितनी दूरी तय कर पाईं. वहीं, जापान के तट रक्षक बल ने कहा कि उत्‍तर कोरिया की ये मिसाइल कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच के जलक्षेत्र में गिरी हैं.

जापान में यहां गिरीं मिसाइलें

जापानी मीडिया के मुताबिक, माना जा रहा है कि ये मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर गिरींद्व वहीं, विश्लेषकों का कहना है कि उत्तर कोरिया नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले परमाणु परीक्षण या लंबी दूरी की मिसाइल का परीक्षण कर सकता है, जिसका उद्देश्य नए अमेरिकी प्रशासन के साथ किसी भी तरह की बातचीत में अपनी स्थिति मजबूत करना है.

इसे भी पढें:-PM मोदी से मिलने के लिए बेताब हुए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप, US Election से पहले होगी मुलाकात

Latest News

भारत AI इम्पैक्ट समिट 2026 की मेजबानी के लिए तैयार, 20 देशों के PM, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति होंगे शामिल

New Delhi: भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है. एआई इम्पैक्ट समिट 16...

More Articles Like This

Exit mobile version