किम जोंग-उन की बहन किम यो जोंग ने दक्षिण कोरिया को दी चेतावनी, बोलीं- ‘भयानक होगा अंजाम…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

North Korea To South Korea: शनिवार को दक्षिण कोरिया को उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन की बहन किम यो जोंग ने बड़ी चेतावनी दी है. स्टेट मीडिया KCNA के माध्यम से किम जोंग की बहन किम यो जोंग ने कहा, अगर दक्षिण कोरियाई ड्रोन उत्तर कोरिया में ऊपर उड़ते हुए पाए गए तो इसका अंजाम भयानक होगा.

किम यो जोंग ने कहा, हाल में हुई ड्रोन घुसपैठ एक गंभीर घटना है. दक्षिण कोरियाई सेना की आलोचना करते हुए किम यो जोंग ने कहा, वे ड्रोन घुसपैठ की पहचान करने में विफल रहे हैं. इसके लिए दुश्मन देश की सेना दोषी है. किम यो जोंग ने आगे कहा, उत्तर कोरिया विरोधी पर्चे (जो ड्रोन के माध्यम से भेजे गए) इस घटना की गंभीरता को दर्शाते हैं.

उत्तर कोरिया के आरोपों पर दक्षिण कोरिया की प्रतिक्रिया

उत्तर कोरिया के आरोपों पर दक्षिण कोरियाई ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने तुरंत प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, वे इन आरोपों की पुष्टि नहीं कर सकते. हालांकि, पूरे मामले पर उत्तर कोरिया ने कहा कि ड्रोन और गुब्बारे दक्षिण कोरिया से भेजे गए हैं, जिनमें किम जोंग-उन की आलोचना करने वाले पर्चे और सहायता सामग्री भेजी जा रही है.

उत्तर कोरिया इस तरह की गतिविधियों को अपनी सरकार के खिलाफ माना जाता है और इसका जवाब वह गुब्बारों के माध्यम से कचरा भेजकर दे रहा है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ रहा है. उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच हाल के दिनों में बढ़ते तनाव से दोनों देशों के बीच सुरक्षा और राजनीतिक संकट की स्थिति बनती जा रही है.

यह भी पढ़े: अलीगढ़ में हादसाः ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, चार युवकों की मौत

Latest News

दिवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस तो फंस सकते हैं बॉस! जानें कर्मचारियों के लिए क्या कहता है कानून

Diwali Bonus Rules: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही लोग घर की सजावट, कपड़ों, मिठाइयों और दूसरे जरूरी सामान...

More Articles Like This

Exit mobile version