कुवैत सरकार अग्निकांड में मारे गए लोगों को देगी 12 लाख रुपये का मुआवजा, किया बड़ा ऐलान

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kuwait Fire News: हाल में ही कुवैत में अग्निकांड की घटना सामने आई थी. इस अग्निकांड में 50 लोगों की मौत हो गई थी. इसमें से 46 मृतक भारत के थे. अब कुवैत सरकार ने मृतकों के परिजनों को 15-15 हजार डॉलर का मुआवजा देने का ऐलान किया है. कुवैत के अधिकारियों के अनुसार मंगाफ इलाके में 12 जून को सात मंजिला इमारत में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी. इस इमारत में 196 प्रवासी श्रमिक रहते थे, इनमें से अधिकतर भारतीय थे.

दूतावासों को पहुंचाई जाएगी राशि

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुवैत के अमीर, शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के आदेश पर मृतकों के परिजन को 15-15 हजार डॉलर (12.5 लाख रुपये) की राशि मुआवजे के तौर पर दी जाएगी. यह राशि उस देश के दूतावास तक पहुंचाई जाएगी, जिस देश के लोग इस अग्निकांड में मारे गए हैं. इस अग्निकांड में फिलीपींस के तीन नागरिक मारे गए थे, इसमे से एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. खबर में कहा गया है कि संबंधित दूतावास मृतकों के परिजनों तक राशि पहुंचाने का काम करेंगे

हाल में दिए गए थे निर्देश

उल्लेखनीय है कि हाल में ही कुवैत में अमीर शेक मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल सबाह ने मृतकों के परिजनों को वित्तीय सहायता देने का निर्देश दिया था. हालांकि, उस दौरान मुआवजे की राशि का उल्लेख नहीं किया गया था. अब मुआवजा राशि का ऐलान कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: जान लेने वाली गर्मी से कब मिलेगा छुटकारा? किस हद तक गर्मी बर्दाश्त कर सकता है इंसानी शरीर

Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This