किर्गिस्तान में बाहरी बनाम स्थानीय की जंग…आखिर क्यों निशाने पर आए भारतीय और पाकिस्तानी छात्र?

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

 Kyrgyzstan: इस समय किर्गिस्तान में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के खिलाफ भड़की हिंसा चर्चा का विषय बना हुआ है. मेडिकल की पढ़ाई करने के आए विदेशी छात्रों के साथ मारपीट की जा रही है. भारतीय और पाकिस्‍तानी छात्रों को टारगेट किया जा रहा है. स्‍थानीय और लोकल स्‍टूडेंट उनके हॉस्‍टल में घुसकर उनके साथ मारपीट कर रहे हैं. हैरान करने वाली बात ये हैं कि इस हिंसा में अब तक चार पाकिस्‍तानी छात्रों की मौत की भी खबर है. भड़की हिंसा के बीच भारत ने छात्रों को एडवाइजरी जारी कर उन्‍हें घर से बाहर न निकलने के लिए कहा है. आखिर किर्गिस्‍तान में बाहरी बनाम लोकल की जंग क्‍यों है?

बिश्‍केक में मचा बवाल

बता दें कि पिछले कई दिनों से किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में बवाल मचा हुआ है. खास तौर पर किर्गिस्तान में भारत और पाकिस्तान के छात्रों को टारगेट किया जा रहा है. स्‍थानीय छात्रों के साथ ही स्थानीय लोग भी विदेशी छात्रों से मारपीट कर रहे हैं. बड़ी बात ये हैं कि यहां पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय लोग बाहरी छात्रों को निशाना बना रहे हैं. उनपर लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं.

क्या है पूरा विवाद और कैसे हुई शुरुआत?

जानाकारी के अनुसार, ये बवाल मिस्र की लड़कियों के साथ छेड़छाड़ से शुरू हुआ. 13 मई को मिस्र की छात्राओं के साथ बदसलुकी और छेड़छाड़ हुई थी. इसके बाद मिस्र के छात्र स्थानीय छात्रों से भिड़ गए. दोनों गुटों के बीच हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद 16 मई को, विदेशी छात्रों पर हमला किया गया. इसके बाद स्थिति और ज्‍यादा खराब हो गई. स्थानीय छात्रों ने मारपीट शुरू कर दी. विदेशी छात्रों के होस्टल और कमरों को तोड़फोड़ दिया. किर्गिज छात्रों ने पाकिस्तान और भारत के छात्रों पर हमले किए.

4 पाकिस्तानी छात्रों की मौत की खबर

बता दें कि बिश्केक में अब तक 4 पाकिस्तानी छात्रों की मौत का दावा किया गया है. हालांकि, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है. लेकिन अब तक पाकिस्तान की ओर से छात्रों से किसी भी तरह की बातचीत का दावा भी नहीं किया गया है. वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय ने किर्गिस्तान एंबेंसी से बात कर अपने छात्रों की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा उठाया है और फिलहाल भारतीय छात्रों को घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है.

ये भी पढ़ें :- Nawaz Sharif President PML-N: पाकिस्तान में नवाज शरीफ फिर बनेंगे पीएमएल-एन पार्टी के अध्यक्ष, इस दिन संभालेंगे कार्यभार

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version