लाहौर में अजरबैजान की युवती से गैंगरेप, सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने पाकिस्तान की दुनिया भर में करा दी फजीहत

Must Read

Islamabad: पाकिस्तान में यौन हिंसा के मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी हुई है. अजरबैजान की 20 साल की एक युवती को लाहौर के एक अपार्टमेंट में तीन लोगों ने कथित तौर पर नशीली दवा देकर गैंगरेप किया. पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, बाकू की रहने वाली यह युवती एक बिजनेस ट्रिप पर पाकिस्तान आई थी. शनिवार 26 सितंबर को राइविंड के डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी इलाके में उसके साथ कथित तौर पर रेप किया गया.

लाहौर एयरपोर्ट के पास छोड़कर फरार

आरोपियों ने पीड़िता का आईफोन और अन्य मोबाइल फोन भी छीन लिए और उसे बाद में लाहौर के गाजी इंटरचेंज (एयरपोर्ट के पास) के पास छोड़कर फरार हो गए. अजेरी युवती के साथ हुई ज्यादती ने पाकिस्तान की दुनिया में फजीहत करा दी है. उसने बताया कि दो महिलाओं ने उसे एक स्थानीय रेस्तरां में डिनर के लिए बुलाया था, जहां बाद में तीन पुरुष भी उनके साथ शामिल हो गए.

दो महिलाओं को घर छोड़ने का झांसा

ब्रिटेन के प्रमुख अखबार ‘द इंडिपेंडेंट’ की एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है. युवती का आरोप है कि उन पुरुषों ने उसे और दूसरी दो महिलाओं को घर छोड़ने का झांसा दिया, लेकिन इसके बजाय उसे एक अनजान फ्लैट पर ले गए. उसे नशीली दवा देकर गैंगरेप किया गया और बाद में छोड़ दिया गया. साथ ही संदिग्धों ने उसका मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान भी छीन लिया था.

नीदरलैंड और वेनेजुएला की महिलाओं को अगवा कर रेप

पीड़ित ने दावा किया कि संदिग्ध उन महिलाओं के दोस्त थे जिन्होंने उसे डिनर के लिए बुलाया था. रिपोर्ट के अनुसार, उसने दावा किया कि वह संदिग्धों को उनके चेहरों से पहचान सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई में इसी इलाके में नीदरलैंड और वेनेजुएला की महिलाओं को अगवा कर रेप किया गया था. पुलिस ने लगभग दो घंटे बाद उन्हें बचाया और बाद में अपराध में शामिल होने के संदेह में चार लोगों को गिरफ्तार किया था. ये महिलाएं मुख्य संदिग्ध माने जा रहे मुहम्मद रजा डार के बुलावे पर पाकिस्तान आई थीं.

इसे भी पढ़ें. थाईलैंड में आसमानी आफतः भारी बारिश ने मचाई तबाही, 23 लोगों की मौत, 7 लाख लोग प्रभावित

Latest News

तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर 737 यात्रियों से भरा ईरानी विमान जब्त, अचानक हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप

New Delhi: तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर ईरान जाने के लिए तैयार खड़े एक पैसेंजर विमान को कोर्ट के...

More Articles Like This