इजराइल का लेबनान में हवाई हमला 12 लोगों की मौत, 24 घायल, मरने वालों में बच्चे भी शामिल

Must Read

Beirut: इजराइल ने शुक्रवार को लेबनान के पूर्वी बेका घाटी में हवाई हमले किए हैं. इन हमलों में 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 से अधिक घायल हो गए हैं. मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं. इससे पहले दिन में एक फलस्तीनी शरणार्थी शिविर पर इजराइली हमले में दो और लोग मारे गए थे.

हिजबुल्ला के कमान केंद्रों पर हमला

उधर, इजराइल ने दावा किया है कि उसने बेका घाटी में लेबनानी आतंकवादी समूह हिजबुल्ला के कमान केंद्रों पर हमला किया है. वहीं हिजबुल्ला की ओर से इस पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है. यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब पूरे क्षेत्र में तनाव पहले से बढ़ा हुआ है.स्थानीय टेलीविजन में एक घटनास्थल के वीडियो दिखाए गए.

फलस्तीनी शरणार्थी शिविर को बनाया निशाना

वीडियो से प्रतीत होता है कि निशाना बनाया गया स्थल एक इमारत है और आपातकालीन दल आग बुझाने एवं मलबे में जीवित बचे लोगों की तलाश करते दिखाई दिए. इससे पहले शुक्रवार को इजराइल के एक और हमले में बंदरगाह शहर सिडोन में स्थित एक फलस्तीनी शरणार्थी शिविर को निशाना बनाया गया था, जिसमें दो लोग मारे गए थे.

हमले के दावे बेबुनियाद

इजराइली की सेना ने दावा किया कि उसने ऐन अल-हिलवे शिविर में स्थित हमास के कमान केंद्र पर हमला किया है. हमास ने भी स्वीकार किया कि हमले में उसके दो सदस्य मारे गए लेकिन कमान केंद्र पर हमले के दावे को उसने बेबुनियाद बताया. हमास ने कहा कि जिस इमारत को निशाना बनाया गया, वह शिविर में सुरक्षा बनाए रखने वाले विभिन्न फलस्तीनी गुटों की थी.

जवाब में इजरायल ने लेबनान में किए हवाई हमले

7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले के बाद गाजा में युद्ध शुरू हुआ था. उसके बाद हिजबुल्लाह ने भी लेबनान से इजरायल की तरफ रॉकेट दागने शुरू कर दिए थे. जवाब में इजरायल ने लेबनान में हवाई हमले किए. सितंबर 2024 में यह टकराव बड़े युद्ध में बदल गया था. बाद में अमेरिका की मध्यस्थता से संघर्ष विराम हुआ, लेकिन हमले पूरी तरह बंद नहीं हुए.

इसे भी पढ़ें. राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश, इस बार लश्कर के निशाने पर चांदनी चौक, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल किस राशि के लिए लाएगी खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This