LGBTQI+ समुदाय को आतंकी हमले का खतरा, America ने दी चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LGBTQI+ community: अमेरिकी सरकार एलजीबीटीक्यूआई+ समुदाय (LGBTQI+ community) के खिलाफ संभावित आतंकवादी हमलों की चेतावनी दी है. इसे लेकर अमेरिका ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने का भी आह्वान कर रही है. दरअसल, अमेरिकी विदेश विभाग ने एक वैश्विक सुरक्षा सलाह में लिखा कि “अमेरिकी नागरिकों के प्रदर्शनों या हिंसक कार्रवाइयों और उनके हितों के खिलाफ आतंकवादी हमलों के होने की संभावना है. ऐसे में विदेश विभाग विदेशों में अमेरिकी नागरिकों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह देता है.”

अमेरिकी विदेश विभाग ने की सिफारिश

अमेरिका ने कहा कि वह विदेशी आतंकवादी संगठनों से प्रेरित एलजीबीटीक्यूआई + समुदाय (LGBTQI+ समुदाय) के खिलाफ हिंसा की बढ़ती संभावना से अवगत है. अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से दी गई सलाह में यह भी सिफारिश की गई है कि अमेरिकी नागरिकों को गौरव कार्यक्रमों के दौरान भी सतर्क रहना चाहिए.

LGBTQI+ का मतलब

आपको बता दें कि LGBTQI+ का पूरा नाम मतलब लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल, ट्रांस, क्वीर और इंटरसेक्स लोग हैं. जबकि प्लस चिह्न का अर्थ अन्य लिंग पहचानों को शामिल करना है.

इसे भी पढ़े:- Singapore: सिंगापुर में कोविड-19 की नई लहर का खतरा, बढ़ रही मरीजों की संख्या

 

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version