ढाका में पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल गिरफ्तार, खिलाफ में पांच मामले दर्ज, पूछताछ में जुटी पुलिस

Dhaka: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल और पूर्व सांसद मसूद उद्दीन चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. चौधरी को बारिधारा डीओएचएस के हाउस-153, लेन-2 से डिटेक्टिव ब्रांच (डीबी) कार्यालय ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस द्वारा आरोपों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है.

पूर्व जनरल के खिलाफ पांच मामले दर्ज

ढाका महानगरीय डिटेक्टिव पुलिस के प्रमुख शफीकुल इस्लाम ने बताया कि चौधरी को बारिधारा डीओएचएस स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया. उन्होंने कहा कि पूर्व जनरल के खिलाफ ‘लगभग पांच मामले’ दर्ज हैं हालांकि आरोपों का विस्तृत विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं कराया गया. मसूद उद्दीन चौधरी 2007 में सेना की 9वीं डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) रहे थे.

बनाया गया था राष्ट्रीय समन्वय समिति का समन्वयक

‘वन-इलेवन’के नाम से चर्चित राजनीतिक बदलाव के बाद उन्हें गंभीर अपराधों से निपटने के लिए गठित राष्ट्रीय समन्वय समिति का समन्वयक बनाया गया था. आपातकाल के दौरान संयुक्त बलों की कारर्वाई में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी, जिसमें शीर्ष राजनीतिक नेताओं और उद्योगपतियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किए गए थे.

मोईन यू अहमद का माना जाता था करीबी

वर्ष 2006 के अंत में बीएनपी-जमात गठबंधन सरकार के हटने के बाद देश में राजनीतिक संकट गहराया, जिसके बाद 11 जनवरी 2007 को आपातकाल लागू किया गया और निर्धारित चुनाव रद्द कर दिए गए. इसी घटनाक्रम को ‘वन-इलेवन’ के नाम से जाना जाता है. चौधरी को उस समय सेना प्रमुख मोईन यू अहमद का करीबी माना जाता था और उन्हें आपातकालीन शासन तथा सैन्य समर्थित कार्यवाहक सरकार की स्थापना में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकारियों में गिना जाता है.

सांसद का जीता था चुनाव

बाद में उन्हें जून 2008 में ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया और 2011 तक इस पद पर रहे. सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने 2018 में हुसैन मोहम्मद इरशाद के नेतृत्व वाली जातीय पार्टी में शामिल होकर फेनी-3 सीट से सांसद का चुनाव जीता था.

इसे भी पढ़ें. ‘निष्पक्ष पत्रकारिता को नुकसान उठाना पड़ता है’, SATCAB Symposium 2026 कार्यक्रम में बोले CMD उपेंद्र राय

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version