NASA के अंतरिक्ष यात्री ने शेयर की महाकुंभ की तस्वीरें, ISS से दिखा अद्भुत नजारा

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में भव्य महाकुंभ का आयोजन किया गया है, जिसमें देश-दुनिया से साधु और भक्त का तांता लगा हुआ है. हर कोई संगंम पहुंच आस्था की डुबकी लगा रहा है. ऐसे में रविवार तक 13 करोड़ से भी अधिक लोग डुबकी लगा चुके है.

इसी बीच नासा ने भी महाकुंभ की फोटों साझा की है. महाकुंभ की ये तस्वीरें अंतरिक्ष यात्री डोनाल्ड पेटिट ने शेयर की है, जिसमें महाकुंभ 2025 जगमगाते हुए दिख रहा है. बता दें कि अंतरिक्ष यात्री डोनाल्ड पेटिट 69 वर्षीय है, जो मूलरूप से अभियान 72 चालक दल का हिस्सा है. वो अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ही मौजूद है.

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन महाकुंभ का नजारा

महाकुंभ को लेकर अमेरिका के अंतरिक्ष यात्री ने बताया कि रात में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से उन्हें भारत के प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ मेला दिखाई दिया. उन्‍होंने बताया कि साल 2025 महाकुंभ मेला रात में आईएसएस से गंगा नदी तीर्थयात्रा का नजारा, दुनिया का सबसे बड़ा मानव समागम रोशनी से जमगमाता हुआ दिख रहा है.

दुनिया की सबसे बड़ी लोगों की सभा

वहीं, सोशल मीडिया पर इस फोटो को यूजर्स काफी शेयर कर रहे है. बता दें कि गंगा नदी पर वर्ष 2025 में आयोजित हो रहे महाकुंभ मेला वर्तमान में दुनिया की सबसे बड़ी लोगों की सभा है, जहां की रोशनी अंतरिक्ष स्टेशन से देखने पर भी उपलब्ध है, जो हजारों किलोमीटर दूर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से देखा जा सकता है.

इसे भी पढें:-US: गुरुद्वारों में छापेमारी कर अवैध अप्रवासियों की तलाश कर रही होमलैंड सिक्योरिटी, सिख नेताओं ने जाहिर की नाराजगी

Latest News

India Solar Energy: 2026 में सौर ऊर्जा क्षमता में नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत, पहली छमाही में 34 GW का इजाफा

India Solar Energy: भारत सौर ऊर्जा के क्षेत्र में वर्ष 2026 के दौरान नया रिकॉर्ड बनाने की दिशा में...

More Articles Like This

Exit mobile version