महेला जयवर्धने ने मुंबई इंडियंस के हेड कोच पद से दिया इस्तीफा, IPL से ठीक पहले 10 साल पुराना रिश्ता किया खत्म

New Delhi: श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने आईपीएल 2027 से ठीक पहले मुंबई इंडियंस के हेड कोच पोजिशन से इस्तीफा दे दिया है. पांच बार की चैंपियन फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की ओर से शनिवार की दोपहर इस बात की जानकारी दी गई. जयवर्धने पिछले दो सीजन से टीम के हेड कोच थे. इससे पहले वह 2017 से 2022 तक भी मुंबई इंडियंस के हेड कोच रह चुके थे. महेला जयवर्धने ने साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर की जगह ली थी. नया कोच कौन होगा, इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा गया है.

रिलीज करने में अभी एक महीने से भी कम समय

IPL रिटेंशन की डेडलाइन 15 नवंबर है. यानी खिलाड़ी तय और रिलीज करने में अभी एक महीने से भी कम समय बचा है, ऐसे में मुंबई इंडियंस को अब एक हेड कोच की तलाश करनी होगी. बतौर खिलाड़ी और कप्तान कई आईपीएल टीम के साथ जुड़े जयवर्धने की कोचिंग में मुंबई इंडियंस ने तीन IPL खिताब जीते. 2022 में उन्हें ‘ग्लोबल हेड ऑफ परफॉरमेंस’ की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई. इस रोल में वह मुंबई इंडियंस की तीन अन्य फ्रेंचाइजी- ILT20 में ‘MI एमिरेट्स’, MLC में ‘MI न्यूयॉर्क’ और SA20 में ‘MI केप टाउन’ की देखरेख भी कर रहे थे.

मेरे सफर का एक बहुत ही खास हिस्सा

मुंबई इंडियंस की ओर से जारी एक बयान में जयवर्धने ने कहा कि पिछले एक दशक से ज़्यादा समय से मुंबई इंडियंस मेरे सफर का एक बहुत ही खास हिस्सा रही है. खिलाड़ियों, कोचिंग टीम, #OneFamily के शानदार समर्थन और सबसे बढ़कर हमारे प्रशंसकों ने मिलकर इसे एक ऐसा अनुभव बना दिया है जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा. हमने साथ मिलकर कुछ अविस्मरणीय पल बिताए हैं, चुनौतियों का सामना किया है और कुछ ऐसा बनाया है, जिस पर हम सभी को गर्व हो सकता है.

दोस्ती के लिए दिल से धन्यवाद

मैं श्रीमती नीता अंबानी और आकाश अंबानी को उनके अटूट भरोसे, समर्थन और दोस्ती के लिए दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं. हमने साथ मिलकर जो हासिल किया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है और मेरे दिल में मुंबई इंडियंस के लिए हमेशा एक ख़ास जगह रहेगी. मैं आने वाले सालों के लिए टीम को ढेर सारी सफलता की शुभकामनाएं देता हूं. MI ने आखिरी बार 2020 में IPL जीता था और ऐसा करने वाली पहली टीम बनी थी, जिसने सफलतापूर्वक अपना टाइटल डिफेंड किया हो, ये दोनों ही जीत जयवर्धने के कार्यकाल में मिली थीं.

इसे भी पढ़ें. गरबा-डांडिया से पहले मुरादाबाद में लगे ‘लव जिहाद’ के पोस्टर, गैर-हिंदुओं की एंट्री को लेकर छिड़ी चर्चा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version