केन्या में बड़ा हादसा, स्कूल के छात्रावास में लगी भीषण आग; 17 बच्चों की गई जान

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kenya school fire: पूर्वी अफ्रीका के देश केन्या से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां पर एक विद्यालय के छात्रावास में आग लग गई, जिस कारण 17 छात्रों की मौत हो गई. वहीं, 13 अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस संबंध में पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी. पुलिस की आशंका है कि मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है.

घटना को लेकर पुलिस प्रवक्ता रेसिला ओन्यांगो ने जानाकारी दी. उन्होंने बताया कि न्येरी काउंटी के हिलसाइड एंडाराशा प्राइमरी में बृहस्पतिवार रात आग लगी और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह आग किस कारण से लगी. उन्होंने आगे कहा कि हम कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और आवश्यक कार्रवाई करेंगे.

पहले भी हुए हैं हादसे

केन्या के आवासीय विद्यालय में पहले भी कई बार आग लगने की घटनाएं सामने आई है. इन विद्यालयों में बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं. माता पिता का मानना है कि छात्रावासों में रहने से बच्चों को पढ़ने के लिए अधिक समय मिलता है. राजधानी नैरोबी में 2017 में एक स्कूल में आग लगने से 10 छात्रों की मौत हो गई थी.

Latest News

LPG Price Today 27 June 2026: घरेलू गैस सिलेंडर और CNG के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर का नया भाव

LPG Price Today 27 June 2026: आज घरेलू LPG और CNG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अगर आप गैस सिलेंडर बुक कराने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें.

More Articles Like This

Exit mobile version