पाकिस्तान के सिंध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 7 लोगों की मौत और कई घायल

Major Explosion in Pakistans : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक बड़ा धमाका हुआ है. यह विस्फोट एक अवैध अस्थायी पटाखा निर्माण फैक्ट्री में हुआ. जानकारी देते हुए बता दें कि धमाके में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही कई घायल हो गए, ऐसे में बचाव अधिकारियों ने बताया कि धमाका शनिवार रात हैदराबाद शहर के लतीफाबाद क्षेत्र में एक बिना लाइसेंस वाली पटाखा निर्माण इकाई में हुआ.”

पटाखा फैक्ट्री में भयंकर धमाका

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता के बयान में कहा गया कि लतीफाबाद पुलिस स्टेशन के पास लगारी गोठ नदी के किनारे एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका रिपोर्ट किया गया. बता दें कि अब तक मलबे से सात शव निकाले जा चुके हैं. धमाके के बाद रात एक हिस्से का घर ढह गया, ऐसे में अधिकारियों का कहना है कि जोड़ा कि कुछ लोगों के अभी भी मलबे के नीचे फंसे होने का डर है.  उन्‍होंने कहा कि हम उन्हें निकालने की कोशिश कर रहे हैं.

घटनास्थल पर मीडिया ने की पुष्टि

मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि लतीफाबाद सहायक आयुक्त सौद लुंड ने घटनास्थल पर पहुंचकर मीडिया को पुष्टि की, कि पटाखे अवैध रूप से बनाए जा रहे थे. इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि फैक्ट्री के मालिक आसद जई को किसी अन्य स्थान के लिए लाइसेंस जारी किया गया था. ऐसे में उनका कहना है कि मालिक फरार है और फैक्ट्री के लाइसेंस का विवरण सत्यापित किया जा रहा है. इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और 33 लोग घायल हुए थे. सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने आवासीय क्षेत्र में फैक्ट्री के अवैध संचालन को लेकर धमाके के बाद जांच के आदेश दिए थे.

इसे भी पढ़ें :- अभी तक ऑपरेशन सिंदूर के दहशत में मुनीर-शहबाज, इन देशों के साथ मिलकर क्या खिचड़ी पका रहा पाकिस्तान

Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This

Exit mobile version