यूपी के सीएम योगी के नक्शेकदम पर चल पड़ी नवाज शरीफ की बेटी, अवैध कब्जों पर चलवाया बुलडोजर

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maryam Nawaz: भारत में बाबा का बुलडोजर तो फेमस था ही, लेकिन अब पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान में भी बुलडोजर की गरज सुनाई देने लगी है. पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज यूपी के सीएम आदित्यनाथ नक्‍शेकदम पर चल रही है. पंजाब प्रांत की चीफ मिनिस्टर मरियम के बुलडोजर का खौफ पूरे पाकिस्तान में चल रहा है.

पाकिस्तानी पंजाब के कई शहर इस वक्त मरियम के बुलडोजर का टारगेट नं 1 हैं. उनके बुलडोजर के निशाने पर हर वो अतिक्रमण है जिसे मरियम इस शहर को बदसूरत बनाने की वजह मानती हैं. ऐसे में पाकिस्तान के लौहार से लेकर फैसलबाद तक बुलडोजर का धमाका चल रहा है. इसके साथ ही चेतावनी भी दी जा रही है कि अभी तो केवल सड़कों पर बुलडोजर चल रहा है और आगे ये गलियों में भी जाएगा. हालांकि लोगों का खुद भी मानना है कि यदि गलियों में बुलडोजर आया तो सड़कें चौड़ी हुईं. वरना यहां की सड़कों पर लगे जाम की वजह से एंबुलेंस में लोगों की मौत हो जाती थी.

कुछ ही देर में बिगड़ी बाजार की सूरत

पाकिस्तान के लाहौर में बुलडोजर के पंजे ने सबसे पहले दुकानो के सामने बनी लोहे की बनी सीढ़ी पर अपनी जोर आजमाइश की और कुछ ही देर में उसके टुकड़े किए. वहीं, देखते ही देखते बुलडोजर ने बिल्डिंग के सामने का हिस्सा खींचकर गिरा दिया. कुछ देर बाद ही जब कैमरे ने बुलडोजर का एक्शन रिकॉर्ड किया तो पूरे बाजार की सूरत बिगड़ चुकी थी. हर तरफ टूटी हुई इमारतें दिखाई.

पीएम की कुर्सी पर कब्जा चाहती हैं मरियम

रिपोर्टस के मुताबिक, मरियम नवाज ने पाकिस्तान में बुलडोजर एक्शन तो शुरू किया है, लेकिन उसका मकसद अवैध कब्जा नहीं बल्कि पीएम की कुर्सी है. दरअसल, पाकिस्तान में नवाज के छोटे भाई शहबाज पीएम की कुर्सी पर हैं. ऐसे में मरियम के बुलडोजर से उनके चाचा शहबाज शरीफ का डर बढ़ गया है. कहा जा रहाहै कि आने वाले समय में मरियम बुलडोजर की मदद से उस कुर्सी पर कब्जा चाहती हैं.

इसे भी पढें:-‘टाला नहीं जा सकता टकराव…परमाणु कवच को मजबूत करना जरूरी…’,किम जोंग उन ने न्यूक्लियर साइट से किया बड़ा ऐलान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This