मरियम नवाज शरीफ ने वर्चुअल आतिशबाजी में लिया हिस्सा, कहा- ‘यदि कोई अल्पसंख्यकों के खिलाफ…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी और पंजाब की सीएम मरियम नवाज शरीफ ने बुधवार (30 अक्टूबर) को 90-शाहराह-ए-कायद-ए-आजम में आयोजित दीवाली समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने राज्य में अल्पसंख्यकों के समर्थन के लिए विभिन्न पहलों की घोषणा की। मरियम नवाज शरीफ ने बताया, उन्होंने भारत के पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पत्र लिखकर स्मॉग को खत्म करने के लिए संयुक्त प्रयास करने को कहा है।

अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा की बात 

मरियम नवाज शरीफ ने नागरिकों से स्मॉग के मुद्दे को राजनीतिक मुद्दे के बजाय मानवीय चिंता के रूप में देखने का आग्रह किया और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। सीएम मरियम नवाज ने अल्पसंख्यक समुदायों के लिए विशेष कार्ड जारी करने और अल्पसंख्यक वर्चुअल पुलिस स्टेशन की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने अल्पसंख्यक क्षेत्रों में विकास को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया। मरियम नवाज शरीफ ने पारंपरिक दीवाली का दीया जलाया और वर्चुअल आतिशबाजी में भी हिस्सा लिया। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के सीएम ने हिंदू महिलाओं से बातचीत की और 1,400 हिंदू परिवारों को 15,000 रुपये के चेक वितरित किए।
मरियम नवाज शरीफ ने  सभा को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक समुदायों को समर्थन का आश्वासन देते हुए कहा, यदि कोई अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार करता है, तो मैं पीड़ित के साथ खड़ी रहूंगी। हम सभी पाकिस्तानी हैं और दीवाली शांति, सद्भाव और प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में पंजाब का मुख्यमंत्री चुना गया था। उन्होंने फरवरी 2024 में पदभार संभाला और पाकिस्तान के किसी भी प्रांत में मुख्यमंत्री बनने वाली पहली महिला बनकर इतिहास रच दिया।
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version