‘होर्मुज संकट के लिए अमेरिकी नीतियां जिम्मेदार’, ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान ने मुनीर के सामने रखीं शर्तें

Tehran: ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियान और पाकिस्तान के सेना प्रमुख फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर के बीच मंगलवार को तेहरान में उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता हुई. इस बैठक के दौरान राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान ने अमेरिका का स्पष्ट उल्लेख करते हुए क्षेत्र में जारी अस्थिरता पर गंभीर चिंता व्यक्त की और किसी भी संभावित बातचीत से पहले अमेरिका के समक्ष कड़ी शर्तें रखीं.

होर्मुज में रुकावटों के लिए अमेरिका जिम्मेदार

ईरान सरकार द्वारा जारी आधिकारिक बयान और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर दी गई जानकारी के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत के प्रमुख बिंदु रहे. राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान ने फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर से दो टूक शब्दों में कहा कि क्षेत्र में जारी तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में उत्पन्न रुकावटों के लिए अमेरिका की युद्ध भड़काने वाली नीतियां सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं.

नीतियों को पूरी तरह त्यागना होगा

ईरानी राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि यदि अमेरिका किसी भी प्रकार की बातचीत या समाधान चाहता है, तो उसे पहले इन नीतियों को पूरी तरह त्यागना होगा. दबाव बनाने की रणनीति, धमकियां देने का रवैया, आर्थिक और कूटनीतिक प्रतिबंध लगाने की नीति. अमेरिका से युद्धविराम की घोषणा के बाद यह पाकिस्तानी सेना प्रमुख फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर की चौथी आधिकारिक ईरान यात्रा है.

राजनयिक प्रयासों को निरंतर जारी रखेगा पाकिस्तान 

इससे पहले अपने 2 सितंबर के दौरे के दौरान मुनीर ने राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान, सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसिन रेज़ाई, संसद अध्यक्ष मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़, विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची और गृह मंत्री सिकंदर मोमेनी सहित ईरान के शीर्ष नेतृत्व से विस्तृत चर्चा की थी. ईरानी समाचार एजेंसी आईआरएनए (IRNA) के अनुसार, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक़ डार ने कहा है कि उनका देश क्षेत्र में शांति बहाली के लिए अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता के अपने राजनयिक प्रयासों को निरंतर जारी रखेगा.

इसे भी पढ़ें. पुलिस स्मृति दिवसः CM योगी बोले- नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version