ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान BRICS समिट के लिए आएंगे दिल्ली, 2024 में बना था पूर्ण सदस्य

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Masoud Pezeshkian India visit: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान हाल ही में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली आएंगे. 2026 में भारत ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है और 18वें ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी करेगा. यह सम्मेलन भारत की राजधानी नई दिल्ली में होने वाला है. अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी जंग के बीच पेजेशकियन की भारत यात्रा काफी अहम मानी जा रही है.

इस सम्मेलन की मेजबानी भारत के तय किए गए विषय “मजबूती, नए प्रयोग, सहयोग और टिकाऊ विकास के लिए निर्माण” के तहत होगी. भारत ने 2026 की शुरुआत में ब्रिक्स की अध्यक्षता ब्राजील से संभाली थी. बता दें अक्टूबर 2024 में पेजेशकियन ने रूस के कजान शहर में हुए ब्रिक्स सम्मेलन से अलग पीएम मोदी से मुलाकात की थी. इस दौरान दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की थी.

2024 में ब्रिक्स का पूर्ण सदस्य बना ईरान 

ईरान साल 2024 में ब्रिक्स का पूर्ण सदस्य बना था. उसके साथ मिस्र, इथियोपिया और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भी फुल टाइम मेंबर बने थे. इसके बाद साल 2025 में इंडोनेशिया भी ब्रिक्स में शामिल हुआ. इसके साथ संगठन के पूर्ण सदस्यों की संख्या बढ़कर 11 हो गई.

जून में भारत आए थे ईरान के विदेश मंत्री

बता दें कि इससे पहले जून में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए भारत आए थे. बैठक के बाद नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अराघची ने दुनिया में शांति कायम करने में भारत की बढ़ती भूमिका की तारीफ की. उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में लगातार बिगड़ती स्थिति को शांत करने में भारत और बड़ी भूमिका निभा सकता है.

Latest News

Chakrasana Benefits: रोज 5-10 मिनट करें चक्रासन, कमर-रीढ़ की मजबूती से तनाव कम करने तक मिलेंगे फायदे

Chakrasana Benefits: चक्रासन योग का एक प्रभावी आसन माना जाता है. नियमित अभ्यास से शरीर का लचीलापन बढ़ाने, मांसपेशियों को मजबूत करने और तनाव कम करने में मदद मिल सकती है. जानें चक्रासन करने का सही तरीका और इसके संभावित फायदे.

More Articles Like This