मैक्सिको के तट पर फूटा प्रकृति का कहर, 7.3 तीव्रता का खौफनाक भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Mexico earthquake: मैक्सिको के चियापास तटीय इलाके में शुक्रवार को 7.3 तीव्रता का खौफनाक भूकंप आया. तेज झटकों की वजह से तटीय इलाकों की धरती बुरी तरह डोल गई.लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर सड़कों की तरफ भागने लगे. इस तबाही के तुरंत बाद अमेरिकी मौसम विभाग ने समुद्र में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है.
अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, यह भूकंप भारतीय समयानुसार रात करीब 8 बजकर 18 मिनट पर आया था. इस जलजले का केंद्र एक्विलेस सेर्डन शहर से 48 किलोमीटर दूर जमीन से सिर्फ 10 किलोमीटर नीचे था.

महाभूकंप के बाद सुनामी का खतरा

बता दें कि यूएस नेशनल वेदर सर्विस ने अपनी वेबसाइट पर सुनामी को लेकर भयंकर चेतावनी दी है. यूएस नेशनल वेदर सर्विस ने कहा कि ‘प्राप्त आंकड़ों के आधार पर कुछ तटों के लिए खतरनाक सुनामी लहरों का अनुमान है.’ मौसम विभाग का कहना है कि मैक्सिको और ग्वाटेमाला के तटों पर समुद्र का जलस्तर 0.3 से 1 मीटर तक ऊपर उठ सकता है. इसके अलावा, कोलंबिया, कोस्टा रिका, इक्वाडोर, अल सल्वाडोर और पनामा जैसे देशों में भी 0.3 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की संभावना है. साथ ही प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है.
इस 7.3 तीव्रता के भूकंप के दौरान पड़ोसी देश ग्वाटेमाला की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी में भी ऊंची इमारतें हिलने लगीं. वहां के स्थानीय मीडिया ने सरकारी दफ्तरों को खाली कराने के वीडियो जारी किए हैं. सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करके कर्मचारियों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया. वहीं, चश्मदीदों ने तेज झटके महसूस होने की बात कही है. गनीमत रही कि इतने बड़े भूकंप के बावजूद अभी तक किसी की मौत या संपत्ति के बड़े नुकसान की आधिकारिक खबर नहीं आई है.
Latest News

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आई भारी उछाल, चांदी के भाव स्थिर, जानिए ताजा रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी...

More Articles Like This

Exit mobile version