Mexico Shooting: मेक्सिको के चिकोमुसेलो शहर में सामूहिक गोलीबारी, 11 लोगों की गई जान

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mexico Shooting: दक्षिणी मेक्सिको राज्य चियापास के चिकोमुसेलो शहर में मंगलवार को ताबड़तोड़ सामूहिक गोलीबारी हुई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई. इस बात की जानकारी राज्य अभियोजक के कार्यालय ने दी है.

राज्य अभियोजक ने बताया कि यह क्षेत्र प्रवासियों और नशीली दवाओं की तस्करी के लिए जाना जाता है. इस क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों के गिरोहों के बीच विवाद अकसर सामने आते रहे हैं इसे पहले भी हाल के महीनों में कार्टेल टर्फ लड़ाई से यह क्षेत्र काफी प्रभावित हुआ है. दरअसल, मोरेलिया की टाउनशिप और बाहरी बस्ती, ग्वाटेमाला के साथ मेक्सिको की सीमा के पास एक कम आबादी वाला इलाका है. इस क्षेत्र में सोमवार को भी ड्रग कार्टेल के बीच टकराव हुआ था.

Mexico Shooting: हजारों लोग हुए विस्थापित

एक रिपोर्ट के अनुसार, चियापास के सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार हिंसा बढ़ती जा रही है, क्योंकि प्रतिद्वंद्वी सिनालोआ और जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल क्षेत्र के लिए लड़ाई कर रहे हैं. यही वजह है कि यहां से हजारों लोग विस्‍थापित हुए है. बता दें कि कार्टेल प्रवासी, नशीली दवाओं और हथियारों की तस्करी के मार्गों को नियंत्रित करने और स्थानीय लोगों को इसमें जबरन भर्ती करने के लिए काम करते हैं.

इसे भी पढ़े:-विदेश मंत्री एस. जयशंकर का पश्चिमी मीडिया पर कटाक्ष, कहा- “जिन देशों को चुनाव नतीजे तय करने के लिए अदालत…”

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This