UAE की चेतावनी के बाद भारत ने भी अपने नागरिकों से की अपील, नई एडवाइजरी में क्या दिए गए हैं सख्त निर्देश?

Must Read

New Delhi: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) प्रशासन की चेतावनी के बाद भारत ने भी अपने नागरिकों से किसी भी घटना स्थल, प्रतिबंधित क्षेत्र या एयरपोर्ट के अंदर फोटो या वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट न करने की अपील की है. दरअसल, अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच UAE में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की गई है.

सभी सुरक्षा निर्देशों और कानूनों का करें पालन

एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों से विशेष रूप से अपील की गई है कि वे UAE सरकार द्वारा जारी सभी सुरक्षा निर्देशों और स्थानीय कानूनों का सख्ती से पालन करें. दुबई और अबूधाबी जैसे शहरों में रह रहे लाखों भारतीयों से कहा गया है कि वे सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें और किसी भी संवेदनशील घटना की फोटो या वीडियो बनाने से बचें.

वीडियो बनाकर साझा करना कानूनन गलत

भारतीय दूतावास की ओर से जारी सलाह में साफ कहा गया है कि किसी भी घटना स्थल, प्रतिबंधित क्षेत्र या एयरपोर्ट के अंदर फोटो या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करना कानूनन गलत हो सकता है. बता दें कि इससे पहले UAE प्रशासन ने भी चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि बिना अनुमति वीडियो रिकॉर्ड करने या तस्वीरें लेने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

चेतावनी हटने तक उसी जगह पर बने रहने की सलाह

एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि यदि किसी तरह का सायरन या सुरक्षा अलर्ट सुनाई दे तो तुरंत नजदीकी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं. अधिकारियों की ओर से चेतावनी हटने तक उसी जगह पर बने रहने की सलाह दी गई है. ऐसे समय पर किसी घटना की फोटो या वीडियो लेने के लिए बाहर निकलने से बचने को कहा गया है.

तुरंत स्थानीय प्रशासन को दें सूचना

दूतावास ने बताया है कि अगर आस-पास किसी प्रोजेक्टाइल, छर्रे या संदिग्ध वस्तु के गिरने की जानकारी मिलती है तो उससे दूरी बनाए रखें. ऐसी किसी भी चीज को छूने या उसके पास जाने की कोशिश न करें और तुरंत स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दें, ताकि स्थिति को सुरक्षित तरीके से संभाला जा सके.

इसे भी पढ़ें. IND vs NZ Final: “आज फिर जीत की तमन्ना है…” क्या 2021 का जख्म भरेगी टीम इंडिया या फिर दोहराएगा इतिहास?

Latest News

‘मैं प्रॉफिट देखकर नहीं, फिल्में दिल से बनाता हूं’, बोनी कपूर Bharat Express के कॉन्‍क्‍लेव में शेयर किए बॉलीवुड के राज

Bharat Express Mega Conclave: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित कॉन्क्लेव में...

More Articles Like This